बूचर द्वीप पर हादसा,तेल टैंकर्स में लगी आग
बूचर द्वीप पर हादसा,तेल टैंकर्स में लगी आग
Share:

मुंबई। मुंबई के दो तेल भंडारों के टैंकर्स में आग लग गई। आग लगने से बड़े पैमाने पर तेल का नुकसान हुआ है हालांकि इस हादसे में अभी तक किसी केजुलिटी की जानकारी नहीं है। यह दुर्घटना मुंबई के पूर्वी तट पर मौजूद बूचर द्वीप क्षेत्र में हुई है। इस मामले में मुंबई पोर्ट ट्रस्ट के अधिकारी ने कहा कि बूचर द्वीप, जवाहर द्वीप के नाम से जाना जाता है।

हालांकि अभी आग लगने के कारणों की जानकारी नहीं मिल पाई है मगर घटना के बाद राहत कार्य तेज कर दिया गया और कारणों को लेकर जांच की जा रही है। यहां के 13 वें क्रम के और 14 वें क्रम के टैंक में आग लग गई थी। बताया गया है कि एक टैंकर की भंडारण क्षमता करीब 15 लाख लीटर है। उक्त रिफाइनरी के लिए भेजे जाने से पूर्व टैंकर्स में तेज को भरा जाता है।

इस द्वीप पर कच्चे तेल का भंडारण किया जाता है। यहां से कच्चे तेल को वडाला रिफाइनरी भेजा जाता है। आग लगने के बाद यहां पर हड़कंप मच गया। यहां मौजूद कर्मचारियों ने अग्निशमन यंत्रों से आग बुझाने की कोशिश की और फायरब्रिगेड को जानकारी दी।

जानकारी मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड को रवाना कर दिया गया। माना जा रहा है कि इस घटना में कई लीटर तेल नष्ट हो गया। गौरतलब है कि मुंबई में कच्चे तेल व प्राकृतिक गैस का बड़े पैमाने पर भंडारण होता है। इस कार्य में कई कंपनियां कार्यरत हैं। यहां पर कच्चे तेल के भंडारण को लेकर सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाए जाते हैं मगर इसके बाद भी यह हादसा हो जाने से कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

कानपुर में अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट

PM मोदी के संसदीय क्षेत्र में युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास

सीआईएसएफ अफसर ने किया हवाई फायर

 

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -