लंदन में फुटपाथ पर चढ़ी कार, कई घायल
लंदन में फुटपाथ पर चढ़ी कार, कई घायल
Share:

लंदन। लंदन में प्राकृतिक इतिहास संग्रहालय के समीप हिट एंड रन केस का मामला सामने आने के बाद, हड़कंप मच गया। इस हादसे से फुटपाथ पर मौजूद लोग सहम गए। कार के असंतुलित होकर फुटपाथ पर चढ़ने से वहां अफरा - तफरी मच गई और, कुछ लोग घायल भी हो गए। स्काॅटलैंड यार्ड ने जानकारी देते हुए कहा कि, दक्षिण केनसिंगटन में एक्सबिशन रोड पर हुई इस घटना के बाद स्काॅटलैंड यार्ड ने एक व्यक्ति को पकड़ लिया।

मामले में मेट्रोपोलिटन पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। घायलों को चिकित्सालय ले जाया गया, हालांकि अभी यह जानकारी सामने नहीं आई है कि, उक्त घटना को आतंकियों ने अंजाम दिया है या नहीं। डाउनिंग स्ट्रीट के प्रवक्ता ने कहा कि, ब्रिटिश प्रधानमंत्री टेरीजा को इस हादसे की जानकारी दे दी गई है।

गौरतलब है कि, लंदन में पहले भी आतंकियों ने एक भीड़ भरे क्षेत्र में चार पहिया वाहन दाखिल कर कई लोगों को कुचल दिया था और, कुछ लोगों पर चाकुओं से हमला हुआ था। हालांकि इस घटना को लेकर अभी तक यह जानकारी नहीं मिली है कि, यह हमला है या फिर दुर्घटना, और इसे आतंकियों ने अंजाम दिया है या नहीं। घटना को लेकर एक व्यक्ति को पकड़ा गया है और, उससे पूछताछ की जा रही है। जो वाहन फुटपाथ पर चढ़ा वह कैब बताया जा रहा है।

NCP सांसद सुप्रिया सुले पुलिस हिरासत में

इस शख्स ने अकेले ही मार गिराया विशालकाय अजगर

करवाचौथ से जुड़ी कुछ ऐसी बातें, जो आपको भी जाननी चाहिए

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -