हिमाचल में भीषण हादसा, वाहन पहाड़ से टकराया
हिमाचल में भीषण हादसा, वाहन पहाड़ से टकराया
Share:

लाहुल ​: हिमाचल प्रदेश के लाहुल स्पीति में खारका मोड़ के समीप सूमो वाहन के पहाड़ी से टकरा जाने की दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई तो दूसरी ओर लगभग 7 लोग घायल हो गए। घायलों को चिकित्सालय ले जाया गया। हादसा इतना बड़ा था कि वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना के बाद सड़क से वाहन को हटाने के लिए खासी मशक्कत करना पड़ी। हालत यह थी कि वाहन का अगला हिस्सा लगभग चकनाचूर हो गया था।

दरअसल हादसे में प्रभावित लोग चंबा निवासी हैं। ये लोग रिवालसर मंडी से पांगी की ओर जा रहे थे कि यह हादसा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार तांदी से उदयपुर की ओर जाते समय सूमो वाहन पहाड़ी से टकरा गया। वाहन के टकराते ही यह असंतुलित होकर पलट गया। इस दुर्घटना में करीब दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार वाहन के पहाड़ से टकराने के बाद क्षेत्र में रहने वालों और आसपास मौजूद लोगों ने प्रभावितों की मदद की। हादसा गंभीर था। घायलों में 6 वर्ष की बच्ची भी शामिल है। पुलिस द्वारा इस मामले की जांच की जा रही है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -