जन्मदिन विशेष : धोनी को माही बनाती है ये अनसुनी बातें
जन्मदिन विशेष : धोनी को माही बनाती है ये अनसुनी बातें
Share:

नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं. महेंद्र सिंह धोनी ने क्रिकेट जगत में वो शोहरत हासिल की है, जो विश्व क्रिकेट में काफी कम खिलाड़ियों को ही हासिल हुई है. ना केवल उन्होंने अपने खेल से लोगों को अपना दीवाना बनाया है, बल्कि अपने सादगी भरे अंदाज से भी धोनी ने हर किसी को अपना कायल बनाया है. आइए आज धोनी के जन्मदिन के ख़ास मौके पर उनसे जुड़ी कुछ ऐसी बाते जानते है जो आपने इससे पहले शायद ही कभी सुनी होगी. 

- महेंद्र सिंह धोनी ने साल 2012 में पाकिस्तान के ख़िलाफ़ 7वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ा था. वे वनडे में यह कारनामा करने वाले पहले क्रिकेटर हैं. 

- इस बात से हर कोई परिचित है कि महेंद्र सिंह धोनी ने साल 2011 में विश्वकप में श्रीलंका के ख़िलाफ़ विजय शॉट लगाया था. लेकिन आपको बता दे कि जिस बल्ले से उन्होने विजयी छक्का लगाया था, वह हाल ही में 72 लाख़ रु में बिका है. 

- धोनी झारखण्ड के रांची के रहने वाले है. ओर वे झारखण्ड के पहले ऐसे क्रिकेटर है, जिन्होंने भारतीय टीम में जगह बनाई है. 

- धोनी ने वनडे और टेस्ट दोनों फॉर्मेट में पाकिस्तान के ख़िलाफ़ पहला शतक जड़ा था. धोनी ने अपने पहले ही शतक में दोनों फॉर्मेट में 148-148 रन बनाए थे. 

- भारत को वनडे विश्वकप, टी-20 विश्वकप और चैम्पियंस ट्रॉफी में विजेता बनाने वाले धोनी भारत के पहले कप्तान हैं. 

- धोनी भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में शुमार है. हालांकि धोनी अधिकतर विदेशों में असफल ही साबित हुए हैं. 

- धोनी ने टेस्ट में अपना पहला शतक साल 2006 में पाकिस्तान के खिलाफ जड़ा था. और यह किसी भी विकेटकीपर द्वारा लगाया गया सबसे तेज शतक था. 

- टेस्ट क्रिकेट में धोनी भारत के सबसे सफल विकेटकीपर्स में शामिल हैं. उन्होंने टेस्ट में 248 बल्लेबाजों को आउट किया हैं.  

MSD बर्थडे : क्रिकेट के राजा के जन्मदिन पर उड़े बॉलीवुड की रानी के रंग

रोहित मुझे जमकर गालियां देता है-दिनेश कार्तिक

इंग्लैंड ने वापसी करते हुए भारत को हराया

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -