AAP कार्यकर्ताओ ने जेटली की जगह फूंक दिया केजरीवाल का पोस्टर
AAP कार्यकर्ताओ ने जेटली की जगह फूंक दिया केजरीवाल का पोस्टर
Share:

वाराणसी: वाराणसी से प्राप्त हो रहे समाचार के मुताबिक शनिवार को आम आदमी पार्टी के एकत्रित हुए कार्यकर्ताओ ने भारत के वित्त मंत्री अरुण जेटली का पुतला फूंकने के लिए जमा हुए थे. इस दौरान आम आदमी पार्टी के यह कार्यकर्ता इतने उत्साहित हो गए कि उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पोस्टरों में भी आग लगा दी। जब इसकी जानकारी पार्टी नेताओं को हुई तो उन्हें बयान जारी कर अपनी स्थिति स्पष्ट की।

आप के इन कार्यकर्ताओ ने कहा की अति उत्साही युवकों के कारण ऐसा हो गया होगा। उन्होंने कहा की दरअसल, जिला मुख्यालय पर आप कार्यकर्ता भारत के वित्त मंत्री अरुण जेटली का पुतला जलाने के लिए जमा हुए थे। इस दौरान आप के कार्यकर्ता अरुण जेटली के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे।

उनके हाथ में जेटली से सवाल पूछते पोस्टर थे, जिसमें अरविंद केजरीवाल की फोटो भी छपी थी। उस दौरान एक कार्यकर्ता ने उस पोस्टर में भी आग लगा दी। हालांकि इस घटना के काफी देर तक आप नेता कुछ बोलना नहीं चाहते थे, लेकिन बाद में उन्होंने स्टेटमेंट जारी कर स्थिति स्पष्ट की। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -