खराब हुई फसलों को लेकर आप पार्टी ने खोला मोर्चा, 11 सूत्रीय मांगों को लेकर दिया ज्ञापन
खराब हुई फसलों को लेकर आप पार्टी ने खोला मोर्चा, 11 सूत्रीय मांगों को लेकर दिया ज्ञापन
Share:

जबलपुर से कार्तिक गुप्ता की रिपोर्ट 

जबलपुर। पाटन में किसानों की बारिश के चलते खराब हुई फसलों को लेकर आप पार्टी ने मोर्चा खोल दिया है। पाटन के आप पार्टी पदाधिकारी विजय मोहन पल्हा के नेतृत्व में एक विशाल रैली का आयोजन पाटन तहसील तक किया गया। जिसमें पाटन तहसील के सैकड़ो किसानों के साथ आप पार्टी के कार्यकर्ता अपनी 11 सूत्रीय मांगों का एक ज्ञापन मध्य प्रदेश के राज्यपाल के नाम तहसीलदार को सौपने पहुचे। 

इस बीच विशाल रैली पाटन की मुख्य सड़क से नारेबाजी के साथ गुजरी जिसमे सड़क से गुजर रहे अन्य किसान भी रैली में शामिल हो गए और आप पार्टी की रैली एक विशाल रैली के रूप में परिवर्तित हो गई वही आप पार्टी के पदाधिकारियों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौप कर चेतावनी दी कि अगर 15 दिनों के अंदर बारिश से बर्बाद हुई किसानों की फसलों का सर्वे करवाकर उन्हें दीपावली के पहले मुआवजा नही दिया गया तो 15 दिन के बाद आप पार्टी जबलपुर हाइवे पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर देगी। जिसकी जवाबदारी प्रदेश सरकार की होगी। 

वही पाटन तहसील के किसानों का कहना था कि पाटन और शहपुरा का मटर अंतर्राट्रीय बाजारों में सप्लाई किया जाता है लेकिन इस बार बारिश ने हम सभी किसानों की उमीदो पर पानी फेर दिया है इस वक्त हालात ऐसे है कि इस दीवाली हम किसान अपने घरों में एक दिया तक जलाने को मोहताज रहेंगे। 

सहारा अफ्रीका के किस हिस्से में स्थित है?

भारतीय पुनर्जागरण का जनक” माना जाता है-

डीप नेक ड्रेस में प्रियंका ने दिखाया अपना ग्लैमरस अंदाज

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -