अब हुई कुरान शरीफ की बेअदबी
अब हुई कुरान शरीफ की बेअदबी
Share:

मलेरकोटला। पंजाब में श्री गुरूग्रंथ साहिब की बेअदबी होने के बाद अब पवित्र कुरान शरीफ की बेअदबी किए जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में आम आदमी पार्टी के विधायक पर प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। दरअसल जिस आरोपों को कुरान की बेअदबी के आरोप में पकड़ लिया गया है उसने कहा है कि आम आदमी पार्टी के विधायक नरेश यादव ने उन्हें करीब 1 करोड़ रूपए देने की पेशकश की थी। मिली जानकारी के अनुसार कुछ लोग कुरान के पन्ने फाड़कर उसे मुस्लिम समुदाय के क्षेत्र में फैंककर चले गए थे।

इसके बाद इस क्षेत्र में तनाव व्याप्त हो गया। यह घटना पहली जुलाई को ही हुई थी। मुस्लिम समुदाय की भीड़ ने अकाली दल के विधायक के घर तोड़फोड़ कर दी। इस स्थिति को संभालने के लिए पुलिस ने गोलिबारी कर दी। हालांकि बाद में पुलिस ने 3 लोगों को पकड़ लिया।जब इन लोगों से पूछताछ की गई तो घटना के प्रमुख आरोपी ने आम आदमी पार्टी के विधायक नरेश यादव पर साजिश रचने और पैसे का प्रलोभन देने का आरोप लगाया। नरेश यादव दिल्ली के महरौली से विधायक हैं। इस घटना के बाद मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र में तनाव की स्थिति है।

दूसरी ओर आम आदमी पार्टी के विरोधी दलों ने इस मामले में विरोधी मोर्चा खोल दिया है। उल्लेखनीय है कि पंजाब में यह चुनावी वर्ष है और पार्टियां अपने प्रचार - प्रसार में लगी हैं। इस मामले में पुलिस नरेश यादव पर कार्रवाई कर सकती है। माना जा रहा है कि विधायक यादव गिरफ्तार भी हो सकते हैं। हालांकि आम आदमी पार्टी ने इसे अपने खिलाफ एक साजिश बताया है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -