आप ने दिया सांसद को गुलाब, सांसद ने लौटा दिया गुलदस्ता
आप ने दिया सांसद को गुलाब, सांसद ने लौटा दिया गुलदस्ता
Share:

नईदिल्ली। दिल्ली में सत्ताधारी आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में प्रदर्शन किया जा रहा है। ये कार्यकर्ता यहां मेट्रो रेल के किराए में बढ़ोतरी का विरोध करने में लगे हैं। कार्यकर्ताओं द्वारा आज सांसद और भाजपा नेता मीनाक्षी लेखी के घर के बाहर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान उन्होंने उन्हें गुलाब का फूल भेंट करने का प्रयास किया मगर इसके बदले में सांसद लेखी ने उन्हें पूरा गुलदस्ता ही भेंट कर दिया।

उन्होंने भाजपा के एक कार्यकर्ता को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर भेजा। प्रदर्शन के दौरान सांसद मीनाक्षी लेखी के आवास पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। पुलिस की चार स्तरीय सुरक्षा को यहां पर लगाया गया। कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए बैरिकेडिंग भी की गई थी। जैसे ही कार्यकर्ता सांसद निवास की ओर जाने लगे, पुलिस ने उन्हें तुरंत रोक लिया।

आम आदमी पार्टी के नेता सोमनाथ भारती ने इस मामले में कहा कि मीनाक्षी लेखी स्वयं सांसद हैं और दिल्ली में रहती हैं। आखिर वे अपनी सरकार से दिल्ली के लोगों के लिए अपील नहीं कर सकती हैं। उन्होंने मेट्रो रेल के किराए में बढ़ोतरी के लिए भाजपा को जवाबदार बताया। दूसरी ओर सांसद मीनाक्षी लेखी ने कहा कि आखिर राज्य सरकार झूठ क्यों बोल रही है। क्या डीटीसी बस की हालात सभी को पता नहीं है। पहले उसे ठीक कर लिया जाए। उसके बाद ही केंद्र सरकार पर आरोप लगाए जाऐं।

'सीक्रेट सुपरस्टार' के रिलीज़ होने के बाद आमिर को है इस बात का इंतजार

PK की Diwali पार्टी में Bollywood की Hot पटाख़ा कुड़ियों का लगा मेला

'गोलमाल अगेन' ने तोड़ा शाहरुख की 'रईस' का रिकॉर्ड

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -