AAP विधायक महेंद्र यादव को मिली जमानत
AAP विधायक महेंद्र यादव को मिली जमानत
Share:

नई दिल्ली : दंगे और लोक सेवकों के हमले से घिरे आम आदमी पार्टी के विधायक महेंद्र यादव को न्यायालय ने इन आरोपों को लेकर जमानत दे दी। न्यायालय ने विकासपुरी से विधायक यादव को एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया। इस दौरान निहाल विहार क्षेत्र में बच्ची से दुष्कर्म के बाद हिंसक प्रदर्शन हो गया। इस तरह का प्रदर्शन विधायक महेंद्र यादव के नेतृत्व में हो रहा था। 

दरअसल पुलिस द्वारा महेंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया गया था। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए महेंद्र यादव आम आदमी पार्टी के 6 ठे विधायक हैं। पुलिस ने इस मामले में कहा है कि पश्चिम दिल्ली के निहाल विहार क्षेत्र में हिंसक विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व किया। 3 वर्षीय बच्ची पर यौन हमले की घटना के विरोध में हमला किया जा रहा था। भीड़ ने सार्वजनिक वाहन क्षतिग्रस्त कर दिए। 

अखिलेश त्रिपाठी, सोमनाथ भारती, कमांडो सुरेंद्र सिंह, मनोज कुमार और पूर्व कानून मंत्री जितेंद्र सिंह तोमर को अलग - अलग तरह के आरोपों में पुलिस ने पकड़ा है। उल्लेखनीय है कि दंगा करने, आगजनी करने, लोक सेवक पर हमला करने और गलत तरीके से लोकसेवक को रोकने के साथ सरकारी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने के आरोप में दोपहर 12 बजे विधायक महेंद्र यादव को पकड़ लिया गया था। हालांकि बाद में न्यायालय ने उन्हें जमानत पर छोड़ दिया। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -