आज के समय में लोग राशिफल देखकर दिन की शुरुआत करते हैं। ऐसे में आज हम लेकर आए हैं आज का यानी 16 जून का राशिफल।
16 जून का राशिफल-
मेष- आज आपके अंदर ऊर्जा आ गई है। मित्र, संतान और प्रेम साथ दे रहा है। भाग्य साथ दे रहा है। जीवनसाथी के साथ सम्बन्धों और उनके भी स्वास्थ्य पर ध्यान दें। ये थोड़ा मध्यम हो गया है। बाकी यात्रा में लाभ होगा। रूका हुआ काम चल पड़ेगा। शुभ समय कहा जाएगा।
वृषभ- आज आपके लिए जोखिम बना हुआा है। चोट लग सकती है। थोड़ा बचकर पार करें। प्रेम और संतान का भरपूर सहयोग है। राजनीतिक लाभ मिलता दिख रहा है। आज अपना मूड सही रखे तो सब सही होगा। कुछ प्लान बना रहे हैं तो वह सफल होगा।
मिथुन- आज राजसत्ता पक्ष आपके साथ है। स्वास्थ्य की स्थिति अच्छी है। प्रेम और संतान मध्यम है। स्वास्थ्य की स्थिति अच्छी है। प्रेम और संतान मध्यम है। व्यापारिक दृष्टिकोण से अच्छा समय कहा जाएगा। जीवनसाथी का सानिध्य मिलता रहेगा। पीली वस्तु का दान करें।
कर्क- आज आपको गूढ़ ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। ननिहाल पक्ष साथ देगा। आज आपका स्वास्थ्य नरम-गरम, प्रेम, संतान और व्यापार की स्थिति बहुत अच्छी है। किसी अनजान से उलझे नहीं, नुकसान हो सकता है।
सिंह- आज आप भावनाओं में आकर कोई निर्णय न लें। नुकसान की आशंका है। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं हो सकती है। बच्चों से थोड़ी दूरी होगी। इसके अलावा स्वास्थ्य करीब-करीब ठीक है। शासन-सत्ता पक्ष का पूरा-पूरा सहयोग है। सूर्यदेव को जल देते रहें।
कन्या- आज आपकी स्थिति सही है। भूमि-भवन-वाहन की खरीदारी संभव है लेकिन कलह से बचें। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी शुभ समय है। आज आप शनिदेव की अराधना करते रहें, सभी काम बन जाएंगे।
तुला- आज आपका पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। शासन सत्ता पक्ष से परेशानी दूर होगी आपकी। धीरे-धीरे और अच्छी होगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा है। व्यापार खासकर बहुत अच्छा है। आज कहीं बाहर जाने के बारे में सोच रहे हैं तो थोड़ा सतर्क रहें।
वृश्चिक- आज आपकी वाणी अनियंत्रित न होने पाए। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम और संतान की स्थिति बहुत अच्छी है। निवेश करने से बचें। बाकी सारी स्थितियां आपकी बहुत अच्छी हैं। आज किसी से अनबन हो सकती है लेकिन बाद में सुलह भी आसानी से हो जाएगी।
धनु- आज स्वास्थ्य, प्रेम और संतान की स्थिति बहुत अच्छी है लेकिन मन का भटकाव रोकिए। यह थोड़ा परेशान करेगा आपको। इसके अलावा कोई अन्य समस्या नहीं है। जिस चीज की जरूरत है उसकी उपलब्धता होगी। सब बहुत बढ़िया है।
मकर- आज आपका मन परेशान रहेगा। स्वास्थ्य, संतान, प्रेम और व्यापार को लेकर। सिरदर्द और नेत्रपीड़ा भी सताएगी। कुल मिलाकर मध्यम समय है। आने वाला समय बहुत शुभ है। थोड़ा धैर्य के साथ चलें। कहीं से कोई अच्छी खबर सुनने में आ सकती है।
कुंभ- आज आपकी आय में आशातीत बढ़ोत्तरी हो रही है। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। इसके अलावा यात्रा में लाभ होगा। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम और व्यापार का भरपूर सहयोग मिलेगा। सब कुछ बहुत अच्छा चल रहा है। आज कहीं बाहर जाने के योग हैं लेकिन अपना खास ख्याल रखे।
मीन- आज कोर्ट-कचहरी में जीत, व्यापारिक-राजनीतिक लाभ मिलेगा। पैतृक सम्पत्ति में स्थिति अच्छी होगी। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम का भरपूर सहयोग मिलेगा। इसके अलावा संतान का व्यापार, व्यवसाय चमक रहा है। सब कुछ बहुत अच्छा दिख रहा है। पीली वस्तु पास रखें।
आज इन राशिवालों के लिए है बहुत अच्छा समय, जानिए क्या है आपका राशिफल
आज इन राशिवालों को मिलेगी खुशखबरी, जानिए क्या कह रहे हैं आपकी राशि के सितारे
आज इन राशिवालों की ऑफिस में हो सकती है अनबन, जानिए अपना राशिफल