आज इन राशिवालों को मिलेगी नौकरी में तरक्की, जानिए अपना राशिफल
आज इन राशिवालों को मिलेगी नौकरी में तरक्की, जानिए अपना राशिफल
Share:

आज के समय में लोग राशिफल देखते हैं और अपने दिन के शुभ-अशुभ योगों के बारे में ज्ञान प्राप्त करते हैं। अगर आप भी अपना राशिफल देखते हैं तो आज हम लेकर आए हैं आज का यानी 23 फरवरी का राशिफल। 

23 फरवरी का राशिफल-

मेष राशि- आज आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। माता-पिता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। वाहन के रख-रखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। नौकरी में अफसरों का सहयेाग मिलेगा।

वृषभ राशि- आज आपको मानसिक शान्ति‍ रहेगी। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। कार्यक्षेत्र में पूरा ध्यान दें। इसके अलावा सन्तान की ओर से कोई सुखद समाचार प्राप्त हो सकता है। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं।

मिथुन राशि- आज मानसिक शान्ति‍ के लिए प्रयास करें, और धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। आज मित्रों का सहयोग मिलेगा। खर्च बढ़ सकते हैं। आज स्वभाव में जिद्दीपन रहेगा। व‍िवादों से दूर रहें।

कर्क राशि- आज मानसिक शान्ति‍ रहेगी, नौकरी में कार्यक्षेत्र में विस्तार हो सकता है। आज व्यस्तता अधिक रहेगी और शैक्षिक कार्यों पर पूर्ण ध्‍यान दें। किसी मित्र से धन प्राप्त हो सकता है। माता-पिता का साथ मिलेगा। सुखद समाचार मि‍लेगा।

सिंह राशि- आज मन में शान्ति‍ एवं प्रसन्नता रहेगी। नौकरी के लिए साक्षात्कारादि कार्यों के सुखद परिणाम मिल सकते हैं। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। इसके अलावा शिक्षा में सुधार होगा। किसी रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। आज आत्मविश्वास में कमी आएगी।

कन्या राशि- आज आपका मन प्रसन्न रहेगा और मन में सकारात्मकता का प्रभाव बढ़ सकता है। इसके अलावा नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। यात्रा लाभप्रद रहेगी, लेकिन परिश्रम की अधिकता रहेगी। खर्च अधिक रहेंगे।

तुला राशि- आज आपके मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। कारोबार में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। इसके अलावा किसी दूसरे स्थान पर भी जा सकते हैं। परिश्रम अधिक रहेगा। आज आय में वृद्धि होगी। सेहत का ध्यान रखें। 

वृश्चिक राशि- आज आपकी वाणी में मधुरता रहेगी। परिवार में सुख-शान्ति‍ रहेगी। कारोबार में निवेश के लिए माता-पिता से आर्थिक सहयोग मिल सकता है। इसके अलावा भाई-बहनों का सहयोग भी मिल सकता है। क्रोध की अधिकता रहेगी। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। संतान सुख में वृद्धि होगी।

धनु राशि- आज धैर्यशीलता में कमी रहेगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। परिवार से दूर रहना पड़ सकता है। इसके अलावा मित्रों का सहयोग मिलेगा। पिता से धन प्राप्त हो सकता है। मित्रों के साथ धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाना हो सकता है।

मकर राशि- आज आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, लेक‍िन आलस्य की अधिकता हो सकती है। आत्मसंयत रहें और परिवार में शान्ति‍ बनाये रखने के प्रयास करें। स्वास्थ्‍य के प्रति सतर्क रहें। घरेलू समस्या अभी रहेगी। मन परेशान हो सकता है। तरक्‍की के अवसर म‍िलेंगे।

कुंभ राशि- आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। जिम्मेदारी बढ़ सकती है। इसके अलावा परिवार का साथ भी मिलेगा। परिश्रम अधिक रहेगा। आज आपको मान-सम्मान की प्राप्ति‍ होगी। सन्तान के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। यात्रा के योग बन रहे हैं।

मीन राशि- आज कार्यों में मन लगेगा। भवन सुख या सम्पत्ति में वृद्धि हो सकती है। माता-पिता का साथ मिलेगा। इसके अलावा किसी मित्र के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। खानपान में रुचि बढ़ेगी। तरक्की के मार्ग प्रशस्त्र होंगे।

आज इन राशिवालों का हो सकता है विवाद या मनमुटाव, जानिए अपना राशिफल

आज इन राशिवालों को मिलेगी बड़ी खुशखबरी, जानिए अपना राशिफल

आज बढ़ने वाला है इन राशिवालों का खर्च, जानिए अपना राशिफल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -