राशिफल: आज इन राशिवालों के बढ़ेंगे खर्च, इनकी हो सकती है नौकरी में तरक्की
राशिफल: आज इन राशिवालों के बढ़ेंगे खर्च, इनकी हो सकती है नौकरी में तरक्की
Share:

आज के समय में लोग राशिफल देखकर दिन की शुरुआत करते हैं। ऐसे में आज हम लेकर आए हैं आज का यानी 18 सितंबर का राशिफल। 

18 सितंबर का राशिफल-

मेष राशि- आज किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शैक्षिक कार्यों की स्थिति में सुधार होगा। मन अशान्त रहेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। वस्त्रों पर खर्च बढ़ेंगे। सेहत का ध्यान रखें। शोधादि कार्यों में सफलता के योग हैं। सुखद समाचार की प्राप्ति होगी।

वृषभ राशि- आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। वाणी के प्रभाव से रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। नौकरी में विदेश यात्रा पर जा सकते हैं, और यात्रा लाभप्रद रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद रहेंगे और आय कम एवं खर्च अधिक की स्थिति रहेगी। आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। आज मित्रों का सहयोग मिलेगा।


मिथुन राशि- आज आय के साधन बन सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों में सफलता मिलेगी। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। आज वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ेंगे। मित्र का आगमन हो सकता है। इसके अलावा सेहत का ध्यान रखें।

कर्क राशि- आज आपके अंदर आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। फिर भी मन परेशान हो सकता है। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार में निवेश कर सकते हैं। धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। कारोबार में दिक्कतें आ सकती हैं। खर्च बढ़ेंगे। संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है।

सिंह राशि- आज बातचीत में संयत रहें। आय में वृद्धि होगी। इसके अलावा आत्मविश्वास से भरे रहेंगे, परन्तु किसी अज्ञात भय से परेशान भी रहेगें। इसके अलावा शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों के सार्थक परिणाम मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। नौकरी में तरक्की के योग हैं।

कन्या राशि- आज नौकरी में अफसरों का सहयोग मिल सकता है। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। आय में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। इसके अलावा आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। कारोबार में सफलता के योग हैं। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। विवादों से बचकर रहें।

तुला राशि- आज सुख में वृद्धि होगी। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। खर्चों में बढ़ोतरी से मन परेशान रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। वस्त्र उपहार में मिल सकते हैं। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार के अवसर मिल सकते हैं। लाभ होगा।


वृश्चिक राशि- आज शैक्षिक कार्यों में मन लगेगा। किसी दूसरे स्थान पर भी जा सकते हैं। भागदौड़ अधिक रहेगी। कार्यक्षेत्र में भी कठिनाइयां आ सकती हैं। लाभ के अवसर बढ़ेंगे। आज कारोबार में विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है।

धनु राशि- आज संयत रहें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। कारोबार में सुधार होगा। किसी मित्र का सहयोग भी मिल सकता है। यात्रा खर्च बढ़ेंगे। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। नौकरी में अफसरों से मतभेद बढ़ सकते हैं। आज कार्यक्षेत्र में बदलाव की सम्भावना भी बन रही है।

मकर राशि-  आज मन में शान्ति रहेगी, परन्तु आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। नौकरी में अफसरों से व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। आज कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। वाणी में सौम्यता रहेगी। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। आज परिवार का साथ मिलेगा।

कुंभ राशि- आज मानसिक शान्ति बनाये रखने के प्रयास करें। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। घर-परिवार की भौतिक सुविधा में वृद्धि हो सकती है। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। खर्च अधिक होंगे।

मीन राशि- आज घर-परिवार में धार्मिक या मांगलिक कार्य हो सकते हैं। इसके अलावा भवन के रख-रखाव एवं साज-सज्जा के कार्य पर खर्च बढ़ सकते हैं। इसके अलावा भागदौड़ अधिक रहेगी। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है। 

आज है विश्वकर्मा जयंती, जरूर करें यह आरती

पितृ पक्ष में सबसे खास होती है मातृ नवमी, जानिए है कब और क्या है पूजा विधि

पितृपक्ष में खरीददारी करनी चाहिए या नहीं?, आपको जरूर पढ़ने चाहिए ये नियम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -