आज लम्बी यात्रा का प्लान बना सकते हैं इस राशि के लोग, इन्हे मिलेगी बॉस से तारीफ़
आज लम्बी यात्रा का प्लान बना सकते हैं इस राशि के लोग, इन्हे मिलेगी बॉस से तारीफ़
Share:

आज के समय में लोग राशिफल देखकर दिन की शुरुआत करते हैं। ऐसे में आज हम लेकर आए हैं आज का यानी 5 अगस्त का राशिफल। 

5 अगस्त का राशिफल-

मेष- आज आपका दिन आपके जीवन में नए बदलाव लायेगा। नई योजनाओं का विचार कर रहे लोग आज उसकी शुरुआत करेंगे। इसके अलावा आज आपका व्यापार आज अच्छा चलेगा। आप अपने रिश्ते की नई शुरुआत करेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। आज आपकी कोई खोई चीज़ मिल सकती है। ईश्वर की कृपा से बिगड़ते काम बनेगे।

वृषभ- आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। अपने काम करने का तरीका बदलेंगे। इसके अलावा बाहर के खान पान की वजह से आपको सेहत पर परिणाम देखने को मिल सकते हैं ,अपना ख्याल रखें। अपने मित्रों के साथ शॉपिंग करने जायेंगे। लवमेट आज कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। आज दूसरों की सलाह पर अमल करें , काम करने में सफलता मिलेगी।

मिथुन - आज आपके दिन की शुरुआत अपनों के साथ होगी। तारीफ़ मिलेगी। सरकारी विभाग में कार्यरत लोगों का ट्रान्सफर उनकी मनपसंद जगह पर होगा। कई दिनों से दूर रह रहे लोगों को अपने जीवनसाथी से मिलने का अवसर मिलेगा। ऑफिस में किसी की बातों में न पड़ें, इससे आपका नुकसान हो सकता है। 
 
कर्क-
आज आपके दिन की शुरुआत आपके जीवन में नए बदलाव लाएगी। दांपत्य जीवन में आपसी तालमेल बना रहेगा। किसी की सलाह से कार्य करने पर लाभ होगा। आपकी सभी समस्याएं ख़त्म होंगी। विदेश यात्रा पर जाने का मन बना सकते हैं। शाम का समय अपने परिवार के साथ बिताएंगे।


सिंह- आज आप कुछ नया सीखेंगे। अच्छी जगह पर समय बीतेगा। ऑफिस के रुके कार्यों को आज पूरा कर लेंगे। आज आपको लाभ मिलने वाला है। आपको आज जरूरत का सामान गिफ्ट में मिलेगा। आपका साहस आपको विजयी बनाएगा।

कन्या- आज आपका दिन जीवन में नई दिशा लेकर आएगा। दोस्तों के साथ ट्रिप पर जाने का प्लान बनायेंगे। आज आपको घर के बुजुर्गों की सेहत का ख्याल रखने की जरुरत है। अच्छा अवसर है। रिश्ते में प्रेम बना रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों का समाज में दबदबा कायम रहेगा। आज आपको कोई शुभ संदेश मिलेगा जिससे आपका दिन बहुत ही खुशनुमा रहेगा।

तुला- आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज आप वाहन लेने का विचार बनायेंगे। आज ऑफिस की जरूरी मीटिंग में आप शामिल होंगे। स्वास्थ्य सम्बंधित समस्या से आपको राहत महसूस होगी। आज आप किसी कारण से लम्बी यात्रा कर सकते हैं।

वृश्चिक- आज आपका दिन उत्साह से भरपूर रहेगा। सफलता के मार्ग खुलेंगे। जॉब मिल जाएगी। जीवन में बड़ी खुशखबरी मिलेगी, जिससे परिवार में खुशियाँ आयेंगी। आपकी तारीफ़ होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।


धनु - आज आपका दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। आप अपना समय परिवार के साथ बिताएंगे। आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। पुराने मित्रों से काफी लम्बी बात होगी। कार्यक्षेत्र में बड़ों की राय से सफलता का मार्ग मिलेगा।

मकर- आज आपके दिन की शुरुआत अच्छे मूड से होगी। मौसम में परिवर्तन की वजह से आपकी सेहत में उतार चढ़ाव हो सकता है। अपने जीवनसाथी को कुछ उपहार देंगे। ऑफिस में अपने कार्यों पर ध्यान दें। घर में किसी के आने से ख़ुशी का माहौल बनेगा।

कुंभ- आज आपका दिन आपके परिवार के लिए नई खुशियां लाने वाला है। काम में अच्छा लाभ होगा। फालतू की शॉपिंग करने से बचें। आज किसी उच्च अधिकारी से मिलकर अपनी योजना पर बात करेंगे। कहीं से धन मिल सकता है। 

मीन- ऑफिस में बॉस आपके काम की तारीफ करेंगे। व्यापार को आगे बढ़ाने की नई योजना सफल रहेगी। बुजुर्गों का स्नेह और प्यार पाएंगे। राजनीति से जुड़े लोग आज नए लोगों से मुलाकात करेंगे। पारिवारिक स्थिति सामान्य रहेगी। कहीं बाहर जा सकते हैं।

'तू इंसान कैसे बन गया...', इस स्टार को देख रोहित शेट्टी ने क्यों कही ये बात?

'कहां है महंगाई?' बोलने वाले जयंत सिन्हा को लोगों ने दिया मुंहतोड़ जवाब

यहाँ हुआ 'शिव के अवतार' का जन्म, फिर हुआ कुछ ऐसा कि रोने लगे लोग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -