आज पूरी हो सकती इन राशिवालों की कोई इच्छा, जानिए क्या कह रहे हैं आपकी राशि के सितारे
आज पूरी हो सकती इन राशिवालों की कोई इच्छा, जानिए क्या कह रहे हैं आपकी राशि के सितारे
Share:

आज के समय में लोग राशिफल देखकर दिन की शुरुआत करते हैं। ऐसे में आज हम लेकर आए हैं आज का यानी 31 दिसंबर का राशिफल। 

31 दिसंबर का राशिफल-

मेष- आज का दिन आपके लिए मानसिक शांति दिलाने वाला रहेगा। आज आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। इसके अलावा आप बड़ों के आशीर्वाद से आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। आज स्वास्थ्य में सुधार होगा। आप अपने भविष्य के लिए कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं जो आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आपकी कोई इच्छा भी पूरी हो सकती है।

वृषभ- आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में आप अपनी अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे। अगर आपने कोई सपना देखा है,तो वह पूरा हो सकता है और नौकरी में कार्यरत लोगों को आज प्रसन्नता भरा दिन मिलेगा। आपको किसी काम को लेकर ज्यादा सोच विचार करने से बचना होगा नहीं तो वह लंबा लटक सकता है।

मिथुन - आज का दिन आपके लिए आरामदायक रहने वाला है। लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है और आप अपनी घरेलू समस्याओं को पूरा करने का पूरा प्रयास करेंगे। किसी कर्मचारी का सहयोग मिलने से आपके काम काफी कम समय से पूरे कर पाएंगे, लेकिन आपको किसी को भी उधार देने से बचना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको किसी यात्रा पर जाना पड़ा,तो उसमे आपको समस्या हो सकती है।

कर्क- आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। इसी के साथ स्वास्थ्य को लेकर यदि आपको किसी प्रकार की कोई चिंता चल रही थी, तो जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर आपको किसी प्रकार की कोई चिंता हो सकती है। आप अपने किसी मित्र को घुमाने फिर लेकर जा सकते हैं। इसके अलावा लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं, उनका अपने साथी से विवाह हो सकता है।

सिंह- आज का दिन सावधानी में सतर्कता बरतने के लिए रहेगा। आप घर के निर्माण से जुड़ा निर्माण से जुडे काम की शुरुआत आप कर सकते हैं। आपको परिवार में किसी विशेष कार्य के लिए प्रसन्नता होगी। राजनीति क्षेत्रों में कार्यरत लोग आज किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं,जिससे उन्हें लाभ होगा। परिवार में आपको कोई फैसला बुद्धि व विवेक से लेना होगा,नहीं तो समस्या सकती है।

13 महीने का होगा साल 2023

कन्या- आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको अपने खर्चों के बजट पर बहुत ही ध्यान देना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। परिवार में चल रही कलह को बहुत ही सूझबूझ से निपटाएं और दोनों पक्षों की अवश्य सुनें,नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको अपने किसी मित्र से किए हुए वादे को पूरा करना होगा नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं। भविष्य की कुछ योजनाओं पर भी आज आप चर्चा कर सकते हैं। 

तुला - आज का दिन आपको अपनी सेहत के प्रति सचेत रहना होगा नहीं तो समस्या हो सकती है और रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को कुछ बेहतर अवसर मिल सकते हैं। आप आज अपने क्रोध पर नियंत्रण बनाए रखें,नहीं तो बाद में आपको समस्या हो सकती है। काफी धन खर्च कर सकते हैं।

वृश्चिक- आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। व्यापार में आपका रुका हुआ धन मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा, हालाँकि आप घर परिवार में चल रही समस्याओं के कारण तनावग्रस्त रहेंगे। व्यस्त रहने के कारण अपने परिवार के सदस्यों को समय नही देंगे। इसके अलावा आपको बिजनेस में कोई भी फैसला सोच विचारकर लेना होगा।

आज है साल का सबसे छोटा दिन और सबसे लम्बी रात

धनु - आज का दिन आपके लिए मिश्रित कर रूप से फलदायक रहने वाला है। इसके अलावा आज आपको अपने पुराने मित्रों से मिलने का मौका मिलेगा और मनोरंजन के कार्यक्रमों में सम्मिलित हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। धर्म-कर्म के प्रति आज आपकी रूचि बढ़ेगी और सामाजिक कार्य में आप पूरा सहयोग देंगे।

मकर- आज का दिन आपके ऊपर काम का बोझ अत्यधिक होने के कारण आप परेशान रहेंगे और आपको दूसरे पर निर्भर रहने से अच्छा है कि अपने कामों पर ध्यान लगाएं। किसी से उधार लेने से बचें, नहीं तो समस्या हो सकती है। किसी वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा। आपको किसी भी लेनदेन को आंखें खोल कर करना होगा।

कुंभ- यदि आपको परिवार में कुछ समस्या चल रही थी,तो उनसे काफी हद तक छुटकारा मिलेगा और आप किसी पारिवारिक चर्चा में भी सम्मिलित हो सकते हैं। लाभ मिलने से आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। आप अपने कुछ कामों को कल पर डालने से बचें,नहीं तो समस्या हो सकती है।

मीन- आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याएं लेकर आएगा। धन संबंधित समस्याओं को लेकर परेशान रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आप अपनी छुपी हुई प्रतिभा को बाहर निकालेंगे। आपको आपकी योग्यता के अनुसार काम मिलेगा।आज आपका आत्मविश्वास भरपूर रहेगा और आप कुछ सकारात्मक गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे। आपको किसी मित्र की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है।

नए साल के पहले दिन राशि के अनुसार दें अपनों को गिफ्ट

2023 के पहले दिन करें ये काम, पूरे साल होगी बरकत और तरक्की

10 जनवरी को है सकट चौथ व्रत, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -