आज इन राशिवालों का मन रहेगा प्रसन्न, जानिए आपका राशिफल
आज इन राशिवालों का मन रहेगा प्रसन्न, जानिए आपका राशिफल
Share:

आज के समय में ऐसा को भी नहीं है जो अपने दिन की शुरुआत एक अच्छी सुबह और अपने राशिफल के साथ न करना चाहता हो ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए है आज यानि 10 जुलाई 2023 का राशिफल... 

मेष राशि- मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। कारोबार पर ध्यान दें। कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। पिता का साथ मिलेगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। 

वृष राशि- संयत रहें। क्रोध से बचें। नौकरी में अफसरों से व्यर्थ के वाद-विवाद हो सकते हैं। कार्यभार में वृद्धि हो सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। 

मिथुन राशि- मानसिक शान्ति बनाये रखने के लिए प्रयास करें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं। सचेत रहें। पिता का साथ मिलेगा। 

कर्क राशि- वाणी में सौम्यता रहेगी। संयत रहें। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों में मन लगेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। पिता से धन की प्राप्ति हो सकती है। यात्रा लाभप्रद रहेगी। 

सिंह राशि- मन प्रसन्न रहेगा। शैक्षिक कार्यों के लिए विदेश जा सकते हैं। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। भागदौड़ अधिक रहेगी। 

कन्या राशि- पठन-पाठन में रुझान बढ़ेगा। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों में सफलता मिलेगी। बौद्धिक कार्यों से आय में वृद्धि हो सकती है। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। 

तुला राशि- संयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। कारोबार में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। पिता से आर्थिक सहयोग मिल सकता है। भागदौड़ अधिक रहेगी। मन प्रसन्न रहेगा।

वृश्चिक राशि- आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। आय वृद्धि होगी। 

धनु राशि- आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्चों में वृद्धि होगी। 

मकर राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, परन्तु आलस्य की अधिकता रहेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

कुंभ राशि- मानसिक शान्ति रहेगी, परन्तु आत्मविश्वास में कमी हो सकती है। नौकरी में स्थान परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। परिवार से दूर रहना पड़ सकता है। पारिवारिक सुख में अभी कमी रहेगी। 

मीन राशि- पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। कारोबार में वृद्धि होगी। परिश्रम अधिक रहेगा। लाभ के अवसर मिलेंगे। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार का साथ मिलेगा। 

'कुछ लोगों पर विश्वास करके गलती की...': शरद पवार

'भाजपा की नीति विपक्ष को कमजोर करने की है...', नासिक में बोले शरद पवार

मुंबई में चोरों ने पार कर दी हदें, चुरा ले गए 60 क्विंटल का पुल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -