आज इन राशि के जातकों के लिए बन रहे है खास योग, यहाँ जानिए आज का राशिफल
आज इन राशि के जातकों के लिए बन रहे है खास योग, यहाँ जानिए आज का राशिफल
Share:

आज के समय में ऐसा कोई व्यक्ति नहीं है जो अपने दिन की शुरुआत एक अच्छी सुबह और राशिफल के साथ न करना चाहता हो ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए है आज यानी 1 मार्च 2023 का राशिफल... 

मेष: मेष राश‍ि के जातकों के ल‍िए आज मंगलोत्सवों में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा। समाज में शुभव्यय से आपकी कीर्ति बढ़ेगी। इसके अलावा जो जातक व्‍यवसाय में हैं आज उनकी सांय 5 बजे तक कोई खास डील फाइनल हो जाएगी। 

वृषभ: वृष राश‍ि के जातकों का ध्यान आज नई योजनाओं में लगेगा। किसी देवस्थान की यात्रा से मन को सकून मिलेगा। कानूनी विवाद में विजय, स्थान परिवर्तन की योजना सफल हो सकती है। 

मिथुन: म‍िथुन राश‍ि का आज का दिन काफी रचनात्मक है। यानी क‍ि आज किसी रचनात्मक काम को पूरा करने में आप पूरा दिन बिता सकते हैं। नौकरी पेशा जातकों को जो काम सबसे अध‍िक प्रिय है आज वही करने को मिलेगा।

कर्क: कर्क राश‍ि के जातकों के ल‍िए आज का दिन काफी सृजनात्मक है जो भी काम लगन के साथ करेंगे आज उसका फल उसी समय मिल सकता है। अधूरे काम निपट जाएंगे, महत्वपूर्ण चर्चाएं होंगी। 

सिंह: स‍िंह राश‍ि के ल‍िए आज का दिन वैसे तो काफी व्यस्त रखने वाला है। लेकिन धर्म-आध्यात्म की पढ़ाई-लिखाई के लिए थोड़ा समय निकाल लेना ही अच्छा होगा। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्यों में रुकावट डालने की कोशिश करेंगे।

कन्या: आज आपसी वार्ता-व्यवहार में संयम व सावधानी बरतें। आस-पास के लोगों से टकराव की नौबत न आए, इस बात का ध्यान रखें। किसी शुभ मंगल कार्य की चर्चा हो सकती है। भाग्य पर भरोसा रखें और आत्मविश्वास के साथ कार्य करें। 

तुला: आज का दिन तुला राश‍ि के जातकों के ल‍िए लाभकारक है। आज आपके कार्य-व्यवहार से जुड़े सभी विवाद आज सुलझ सकते हैं। नए प्रॉजेक्ट पर भी कुछ काम शुरू हो सकता है।

वृश्चिक: आज वृश्चिक राश‍ि के जातकों की माली हालात को लें तो आज का दिन काफी मजबूत है। दिनभर लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। अतः कार्यशील रहें। परिवार में सुख-शांत‍ि और स्थिरता का आनंद उठाएं।

धनु: आज का दिन सावधानी और सतर्कता का है। बिजनस के मामले में थोड़ा सा जोखिम उठाएं तो बड़ा लाभ होने की आशा है। रोजमर्रा के कामों से परे कुछ नये कामों में हाथ आजमाएं। 

मकर: आज का दिन सामान्य है। भागीदारी में साझे में किया व्यापार काफी फायदा पहुंचाएगा। रोजमर्रा के घरेलू कामों को निबटाने का आज सुनहरा मौका है। हो सकता है आज आपको पुत्र-पुत्री के संबंध में कोई बड़ा फैसला लेना पड़े।

कुंभ: आज का दिन अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतने का है। मौसम परिवर्तन से शीतोष्ण विकार उत्पन्न हो सकते हैं। खान-पान में लापरवाही बिल्कुल न बरतें। व्यापार के मामले में दिन सुखद व्यतीत होगा। 

मीन: आज का दिन लाभकारक रहेगा। व्यापार में जोखिम उठाने का परिणाम आज हितकर रहेगा। परेशानियों को धैर्य और अपने मृदु व्यवहार से सुधार कर ठीक किया जा सकता है। 

आज अपनी मधुर वाणी से सभी का दिल जीत सकते है इस राशि के जातक, यहाँ जानिए आपका राशिफल

कुछ ऐसी होगी इन राशिवालों के दिन की शुरुआत, यहाँ जानें आपका राशिफल

अनावश्यक खर्च का सामना कर सकते है इस राशि के जातक, यहाँ जानिए आपका राशिफल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -