संत सानिध्य में हुआ संत सत्कार समिति का दायित्व ग्रहण समारोह
संत सानिध्य में हुआ संत सत्कार समिति का दायित्व ग्रहण समारोह
Share:

उज्जैन। संत सत्कार समिति का दायित्व ग्रहण समारोह मंगलनाथ रोड़ स्थित चित्रकुट पर संत अवधेशपुरी महाराज व संत सुमनभाई के सानिध्य में संपन्न हुआ। संतों ने धर्म की राह पर चलने व संत समाज की सेवा करने सहित धार्मिक कार्यक्रम वर्ष भर करते रहने की शपथ सदस्यों को दिलाई।

जनसंपर्क अधिकारी दीपक राजवानी के अनुसार सर्वप्रथम मां सरस्वती का पूजन व माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। पश्चात अवधेशपुरी महाराज व संत सुमनभाई को शाल, श्रीफल व भगवान महाकाल का स्मृति चिन्ह देकर संस्था के पदाधिकारियों ने अभिनंदन किया।

समिति में मुख्य रूप से संत सत्कार प्रमुख प्रकाश चित्तौड़ा, श्याम माहेश्वरी, राजेन्द्र गुप्त, मार्गदर्शक शुभकरण शर्मा, दिवाकर नातू कैलाश पाटीदार, सुभाष नागर, पुष्पा चैरसिया, श्यामनारायण व्यास,  जीवनलाल दिसावल, आनंदीलाल, अध्यक्ष विट्ठल नागर, सचिव राजेन्द्र शाह, कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता, उपाध्यक्ष भगवान शर्मा, सरोज अग्रवाल, लक्ष्मीनारायण अग्रवाल, सहसचिव राजेश घाटिया, सहकोषाध्यक्ष चिराग शाह, महिला संकाय प्रमुख हेमलता, शोभा यादव, नंदनी जोशी, मीना सोनी,  को दायित्व ग्रहण कराया व धर्म की राह पर चलने की शपथ दिलाई।

इन्द्रधनुष अभियान की टास्क फोर्स बैठक

महाकाल की नगरी में कैसे लगे भीख पर प्रतिबंध

पवित्र नगरी से कत्लखानें, मांस, मदिरा की दुकानें हटेगी

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -