ऊर्जा मंत्री श्री जैन ने पंचक्रोशी यात्रियों को कराया भोजन
ऊर्जा मंत्री श्री जैन ने पंचक्रोशी यात्रियों को कराया भोजन
Share:

उज्जैन| पंचक्रोशी यात्रियों का कारवा उज्जैन नगर में आगमन हो रहा है। पिंगलेश्वर-उंडासा मार्ग पर ऊर्जा मंत्री श्री पारस जैन, श्री प्रदीप जोशी, महापौर श्रीमती मीना जोनवाल, श्री प्रेमकुमार जैन, श्री प्रकाश तल्लेरा, डॉ.घनश्याम शर्मा, डॉ.राजेन्द्र भूतड़ा, श्री मुकेश लड्ढा, पार्षद राजेश सेठी एवं ऊर्जा मंत्री श्री परिजनों ने पंचक्रोशी यात्रियों को भोजन कराया। भोजन का सिलसिला प्रात: से शुरू हुआ, जो देर शाम तक जारी रहा। भोजन प्रसादी अच्युतानन्द गुरू अखाड़े के समस्त ट्रस्ट्री की ओर से है। लगभग 10 क्विंटल का भोजन वितरण पंचक्रोशी यात्रियों को कराया जायेगा।

खाने की व्यवस्था बढ़िया
   पंचक्रोशी यात्रियों का उज्जैन नगर आगमन शुरू हो गया है। पिंगलेश्वर-उंडासा मार्ग पर ऊर्जा मंत्री श्री पारस जैन ने भोजन वितरण के अवसर पर यात्रियों से भोजन की गुणवत्ता के बारे में जानकारी प्राप्त की। नागदा तहसील के ग्राम बनबना निवासी श्री कालूराम, बड़नगर निवासी श्री भीम केवट, अशोक केवट आदि ने बताया कि खाना बढ़िया है।

भजन-कीर्तन में डूबा पंचक्रोशी यात्रियों का कारवा

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -