रेलवे स्टेशन पर एक महिला ने स्वस्थ बेटे को दिया जन्म
रेलवे स्टेशन पर एक महिला ने स्वस्थ बेटे को दिया जन्म
Share:

सतना/ब्यूरो। सतना रेलवे स्टेशन पर एक महिला ने स्वस्थ बेटे को जन्म दिया। मां-बेटे दोनों स्वस्थ है। जच्चा और बच्चा दोनों को सतान जिला अस्पताल के प्रसूता विभाग में भर्ती किया गया है। दोनों को डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। स्थिति ठीक होने के बाद दोनों को डिसचार्ज कर दिया जाएगा।

अपने ससुराल गया जा रही थी। महिला मुम्बई से पटना के बीच चलने वाली लोक मान्य तिलक (ट्रेन नंबर-86010)  से पटना जा रही थी। पटना से महिला को गया जाना था। इसी दौरान महिला को सतना रेलवे स्टेशन पहुंचने से पहले ही लेबर पेन शुरू हो गया। ट्रेन में बैठे यात्रियों ने इसकी जानकारी टीटी को दी। टीटी ने इसकी जानकारी RPF को दी।

ट्रेन के सतना रेलवे स्टेशन तक पहुंचते-पहुंचते महिला का लेबर पेन बढ़ गया। इसके बाद RPF-GRP की महिला टीम के साथ रेलवे मेडिकल स्टाफ ट्रेन में पहुंच गये। महिला की हालत देखते हुए ट्रेन में ही डिलीवरी कराने का निर्णय लिया गया। गर्भवती का चारों तरफ चादर से पर्दा करके आरपीएफ और जीआरपी के साथ रेलवे मेडिकल स्टाफ ने मिलकर महिला की डिलीवरी कराई। ।इस दौरान रेल्वे स्टेशन पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मदद के लिए रेल प्रशासन जुटा रहा। महिला को प्रसव के बाद जच्चा बच्चा दोनो स्वस्थ हैं। दोनों को जिन्हें जिला अस्पताल के प्रसूता वार्ड में शिफ्ट किया गया है।

अमिका शैल की अदाएं है ऐसी जो सबको कर देती है घायल

ये है मोहब्बतें में रुहान बन अदिति ने फैंस को कर दिया था हैरान, अब फोटोज से जीत रही दिल

क्या हैं चीता और तेंदुआ में अंतर? ये खासियत बनाती है अलग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -