जोधपुर: सीवर लाइन में मिला महिला का शव, लोगों में मच गया हड़कंप
जोधपुर: सीवर लाइन में मिला महिला का शव, लोगों में मच गया हड़कंप
Share:

जोधपुर: राजस्थान के जोधपुर शहर के निकटवर्ती विवेक विहार थाना क्षेत्र में सेक्टर डी में मंगलवार की सुबह सीवर लाइन में एक महिला का शव मिलने से लोगों के बीच हंगामा मच गया है। शव की पहचान छुपाने के लिए उस पर तेजाब डाले जाने का अनुमान लगाया जा रहा है। जानकारी मिलने पर पुलिस के आलाधिकारी वहां पहुंचे। विवेक विहार थाना पुलिस और ACP जयप्रकाश अटल आदि घटनास्थल पर पहुंचे। एफएसएल, एमओबी को भी मौके पर बुलाया गया। शव को सीवर होदी से बाहर निकाला गया। शव बुरी तरह बदबू मार रहा था।

पुलिस ने इस बारें में कहा है कि विवेक विहार इलाके में एक गाय मूर्छित अवस्था में पड़ीं हुई थी। जिसे देखने के लिए कुछ लोग पहुंचे लेकिन जब तक गाय मर चुकी थी तो वहां खड़े लोगों ने देखा कि तेज दुर्गंध आ रही है इस पर उन्होंने सीवरेज लाइन का मैन हॉल खोलकर देखा। इस पर उसमें एक महिला का शव दिखाई दिया। जिस पर लोगों ने इसकी सूचना विवेक विहार थाना पुलिस को दी गई। एसीपी बोरानाडा जयप्रकाश एयरटेल के साथ थाने का जाब्ता घटना स्थल पर पंहुचा। FSL की टीम द्वारा मौके से सबूत जुटाए गए। वहीं शव को मोर्चरी में रख दिया गया। कमिश्नरेट एवं ग्रामीण एरिया के जिन जिन थानों में गुमशुदगी भी दर्ज करवाई। उन तमाम थाना पुलिस को भी जानकारी दी। फिलहाल पुलिस शव की पहचान में लगी हुई है और इसके उपरांत अनुसंधान किया जाएगा। आखिर इस महिला के साथ क्या अनहोनी हुई थी। शुरुआती जांच में कहा जा रहा है कि महिला का कत्ल कर शव मैन हॉल होदी में डाला गया और फिर पहचान छुपाने के लिए उसके चेहरे पर तेजाब डाला गया है। सनद रहें कि कुछ दिन पहले ही विवेक विहार के सेक्टर के में रेलवे क्रॉसिंग के समीप झाडिय़ों में एक दस बारह साल के बच्चे का शव भी पाया गया था। जोकि कटा हुआ था और ऊपरी हिस्सा गायब था। उसके ऊपरी भाग का आज तक पता नहीं लग पाया है। बच्चे का शव भी नग्र हालत में पाया गया था।

कुछ दिनों पहले मिले बालक के शव और आज मिले महिला के शव को लेकर अब पुलिस दोनों को जोडक़र भी देख पाएंगे। बच्चें का इस महिला से शायद कोई कनेक्शन निकल सके। हत्यारें में खूब सोची समझी साजिश के तहत वारदातें की हो, ऐसा भी हो सकता है। फिलहाल महिला की पहचान के उपरांत केस में आगे जांच बढ़ सकती है भी या नहीं। महिला कौन है या किस इलाके की है इसके खुलासे के बाद ही आगे कड़ी जुडऩे का अनुमान है।

मानसिक रूप से बीमार युवती के साथ हुआ बलात्कार, और फिर...

आखिर क्या था 23 वर्ष की मासूम का कसूर...जो चाक़ू गोदकर कर दी हत्या

'टॉयलेट जाना है..', कहकर जेल से बाहर निकला, और फिर छत से कूदकर फरार हो गया कैदी

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -