केरला में ऊँट पर निकली अनोखी बारात! हाइवे को किया जाम, पुलिस ने लाठी बरसा कर काबू किए हालात
केरला में ऊँट पर निकली अनोखी बारात! हाइवे को किया जाम, पुलिस ने लाठी बरसा कर काबू किए हालात
Share:

कन्नूर: भारत में अरबी लोगों की नकल करने की एक अनोखी घटना सामने आई है। केरल के कन्नूर में रिजवान नाम के एक व्यक्ति ने अपने निकाह में ऊँट पर बैठकर बारात निकाली। इसके कारण पूरा ट्रैफिक जाम हो गया। तत्पश्चात, पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया तथा दूल्हे सहित 26 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर लिया है। वैसे तो भारत में अरब के मुस्लिमों की नकल करने के अनेक उदाहरण उपस्थित हैं, लेकिन स्थान और परिस्थिति देखने के बाद भी ऐसा करने की यह घटना अपने आप में अनूठा है। घुटने तक पजामा, सिर पर अरबियों की भांति का खास स्कार्फ और अन्य चीजें लेकर केरल जैसे घनी आबादी वाले क्षेत्र में ऊँट पर बारात निकलना अपने आप में अचंभित करने वाला है।

यह मामला पिछले रविवार (14 जनवरी 2024) का है। कन्नूर के वरम क्षेत्र में दूल्हा बना रिजवान अपनी बारात ऊँट पर निकाली। यहाँ बाकायदा बैंड-बाजे के साथ बारात दुल्हन के घर जा रही थी। मेन हाईवे पर जब बारात पहुँची तो कन्नूर अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे वाले रोड पर जाम लग गया। ऊँट पर बैठे दूल्हे के टशन को देखने के लिए लोग रुक जा रहे थे। इसकी वजह से हाईवे पर लंबी जाम लग गई। मामला जब हद से बाहर हो गया तो स्थानीय पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया, मगर कोई फायदा नहीं हुआ।

तत्पश्चात, पुलिस ने बारातियों को तितर-बितर करने के लिए लाठियाँ भाँजनी पड़ी। तब जाकर बाराती एवं भीड़ तितर-बितर हुए और ट्रैफिक शुरू हुआ। कन्नूर की चक्कराक्कल पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज की है। पुलिस ने दूल्हे रिजवान सहित 26 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। सोशल मीडिया पर इसको लेकर तंज कसे जा रहे हैं कि केरल जैसे प्राकृतिक सौंदर्य वाले स्थान पर ऊँट पर बारात निकालने की क्यों आवश्यकता पड़ी। इसी तरह कई लोग तरह तरह के कमेंट कर रहे है

ये है भारत की बेस्ट सेलिंग कार, लोगों को पसंद आ रही है ये शानदार एसयूवी

रोल्स रॉयस 19 जनवरी को भारत में लॉन्च करेगी अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार, जानिए कितनी होगी कीमत!

भारत में इन 5 लग्जरी कारों की है सबसे ज्यादा डिमांड, आपको कौन सी पसंद है?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -