देह व्यापार के अड्डे पर बेची गई नाबालिग लड़की
देह व्यापार के अड्डे पर बेची गई नाबालिग लड़की
Share:

नई दिल्ली। दिल्ली में एक नाबालिग लड़की को देह व्यापार के अड्डे से मुक्त करवाया गया। दरअसल इस मामले में दिल्ली राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति जयहिंद ने पहल की। उनका कहना था कि पुलिस चैकी के कुछ ही दूरी पर यहां पर देहव्यापार चल रहा है। यहां नाबालिग लड़कियों को लाकर बेचा जा रहा है। उन्हें सोशल मीडिया वेबसाईट फेसबुक के माध्यम से मैसेज मिला। जब पुलिस जीबी रोड़ क्षेत्र में संचालित होने वाले देह व्यापार के अड्डे पर पहुंची तो वहां नाबालिग लड़की मिली।

इस लड़की को यहां से छुड़वाया गया। दरअसल नाबालिग पीड़िता मूलरूप से बिहार की निवासी है। पीड़िता का कहना था कि वह 4 वर्ष से यहां पर थी। इस लड़की से जबरन देह व्यापार करवाया जा रहा था। दरअसल इस लड़की के अभिभावकों की मौत हो गई थी इसके बाद वह अपनी मौसी के घर रही। मगर बिहार निवासी इस लड़की को इसकी मौसी के यहां से एक महिला अपने साथ दिल्ली ले गई।

इसे कोठे में बेच दिया गया। जब यह जीबी रोड़ क्षेत्र के इस देह व्यापार के अड्डे लाई गई तो करीब 5 लोगों ने इसके साथ गैंगरेप कर दिया। इसे देह व्यापार करने के लिए मजबूर किया गया। पीड़िता का कहना था कि यहां पर एक लड़का आया था उसने वहां से निकलने में उससे मदद मांगी थी कहा जा रहा है कि इसी ने सोशल मीडिया में जानकारी दी।

इंटरनेट और सोशल मीडिया से चला रहे थे किराए के मकान में सैक्स रैकेट

कोचिंग का बहाना और गर्ल्स हॉस्टल में चल रहा था सेक्स रैकेट

लखनाऊ में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, पार्लर में आपत्तिजनक हालत में मिले जोड़े

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -