OMG !  118 सालों से लगातार जल रहा है ये बल्ब, गिनीज़ बुक में भी दर्ज है नाम
OMG ! 118 सालों से लगातार जल रहा है ये बल्ब, गिनीज़ बुक में भी दर्ज है नाम
Share:

नई दिल्ली: आमतौर पर कोई भी बिजली वाला बल्ब खरीदने पर कंपनियां उस पर एक वर्ष या मुश्किल से दो-तीन वर्ष की गारंटी प्रदान करती हैं। ऐसा बहुत कम ही होता है कि कोई बल्ब निरंतर दो-तीन साल तक जलता रहे, किन्तु आपको जानकर हैरानी होगी कि दुनिया में एक ऐसा बल्ब भी है, जो 118 वर्षों से निरंतर जल रहा है। ये बल्ब आज तक फ्यूज नहीं हुआ।

इस अजूबे बल्ब को सेंटेनियल नाम से जाना जाता है। कैलिफोर्निया के लिवरमोर शहर के दमकल विभाग के दफ्तर में लगे इस बल्ब को शेल्बी इल्क्ट्रॉनिक कंपनी ने बनाया था, जिसे साल 1901 में पहली बार जलाया गया था। तब से लेकर आज तक यह बल्ब लगातार जल ही रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वर्ष 1937 में बिजली का तार बदलने के लिए इस बल्ब को पहली बार बंद किया गया था और तार बदलने के बाद उसे फिर से चालू कर गया था। इस बल्ब का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है। सीसीटीवी कैमरे से इस बल्ब की मॉनिटरिंग की जाती है।

वर्ष 2013 में यह बल्ब अपने आप बंद हो गया था, तब लोगों को लगा था कि शायद बल्ब फ्यूज हो गया है, किन्तु जब जांच की गई तो तार में खराबी निकली। इसके बाद तार को फिर से बदल दिया गया और बल्ब फिर जल उठा। चार वॉट बिजली से चल रहा ये बल्ब दिन भर 24 घंटे जलता रहता है। वर्ष 2001 में इस बल्ब का 100वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया था, जिसमें संगीत पार्टी भी रखी गई थी।

दिल के आकार का ये आइलैंड है बहुत रहस्यमई, साल में सिर्फ एक दिन जाने की अनुमति

अजीब जुर्माना: अगर शराब पी तो पूरे गाँव को खिलाना पड़ेगा मटन

नाबालिक से शारीरिक संबंध बनाने के लिए इस शख्स ने की 350 किमी की पैदल यात्रा

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -