विराट का ये वर्क आउट देख आपके भी छूट जाएंगे पसीने
विराट का ये वर्क आउट देख आपके भी छूट जाएंगे पसीने
Share:

नई दिल्ली। अगर आप फिटनेस को लेकर अलर्ट रहते हैं। जिम में पसीना बहाते हैं तो टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को आप अपना गुरू बना लीजिए। दरअसल विराट ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें कोहली ट्रेडमिल पर दौड़ते और साइक्लिंग करते दिख रहे हैं, लेकिन इस वीडियो में कुछ खास है। इसमें कोहली के चेहरे पर एक मास्क लगा है।

इस मास्क का नाम है हाई एल्टीट्यूड मास्क। आम तौर पर इस मास्क का इस्तेमाल सिर्फ वो लोग करते हंक जो ज्यादा ऊंचाई पर जाने की तैयारी कर रहे होते हैं। लेकिन विराट ने इसे क्रिकेट के मैदान में अपना हथियार बनाने की तैयारी की है। दरअसल इस मास्क की वजह से शरीर को मिलने वाला ऑक्सीजन कम हो जाता है और हर काम में दोगुनी ताकत खर्च होने लगती है। बॉडी बिल्डिंग के शौकीन अपने वर्कआउट को कड़ा बनाने के लिए इस मास्क का इस्तेमाल करते हैं।

विदेशों में कई जिम चलाने वाले लोगों को बकायदा ये मास्क मुहैया कराते हैं। ताकि उनकी क्षमता बढ़ा सकें। अब इस मास्क को पहनकर जिस रफ्तार से विराट कोहली दौड़ लगा रहे हैं। उसे देखकर अच्छे-अच्छों के पसीने आ सकते हैं। इस वीडियो के साथ कोहली ने अपने चाहने वालों को संदेश दिया है। Train hard train smart... न्यूजीलैंड दौरे से पहले हाई एल्टीट्यूड मास्क के साथ वर्कआउट ये बताने के लिए काफी है कि भारतीय टीम के कप्तान न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के लिए कोई कोर कसर बाकी नहीं रखना चाहते।

बालाजी ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट को कहा अलविदा

एक बार फिर ऑस्ट्रेलियाई सरजमी पर पंड्या कि तूफानी बैटिंग

भारत को उसी के घर में हराने के लिए कुछ विशेष करना होगा : टेलर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -