बेटियों को मिलेगा फ्लेट, मामा को मिलेगी सरकारी नौकरी
बेटियों को मिलेगा फ्लेट, मामा को मिलेगी सरकारी नौकरी
Share:

लखनऊ : घरेलू हिंसा के दौरान अपनी मां को खोने वाली बुलंदशहर की बेटियों ने राज्य के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से भेंट की। उन्होंने अखिलेश यादव को खून से लिखा पत्र भी लिखा था। इसके बाद दोनों ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से भेंट की। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दोनों बेटियों की मदद की घोषणा भी की। दरअसल मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को ही मामला चर्चा में आने के बाद दो बेटियों को लखनऊ निमंत्रित किया था।

अखिलेश यादव ने बेटियों लतिका बंसल और तानिया बंसल के साथ मामा और नानी से आधे घंटे तक भेंट की। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बच्चों को सुरक्षा का आश्वासन दिया। इतना ही नहीं उन्होंने बच्चों को 5-5 लाख रूपए की आर्थिक सहायता, एक फ्लैट, पढ़ाई का खर्च और मामा को सरकारी नौकरी दी। इतना ही नहीं कैंसर पीड़ित नानी के उपचार का खर्चा वहन करने का आश्वासन भी मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दिया।

इसके पूर्व मुख्यमंत्री ने आदेश दिया कि जिले के एसएसपी अनीस अहमद अंसारी और जिला प्रशासन का अमला बेटियों के घर पहुंच गया। गौरतलब है कि अन्नू बंसल निवासी बुलंदशहर की उसके पति ने उस पर मिट्टी का तेल झार दिया और फिर उसे जिंदा आग के हवाले कर दिया। दरअसल अन्नू को दोनों लड़कियां थीं और परिवार में लड़के की प्राप्ति के लिए परिवार अन्नू को मारते थे।

राम मंदिर अयोध्या में नहीं तो कहां बनेगाः ठाकुर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -