इस तरह बना स्टोर रूम होता है बहुत ही फलदायी
इस तरह बना स्टोर रूम होता है बहुत ही फलदायी
Share:

हर इंसान चाहता है की उसके घर में सदा सुख समृद्धि बनी रहे घर के निर्माण के समय हमें छोटी-छोटी चीजों का बहुत ध्यान रखना चाहिए। क्योंकि आपकी छोटी सी गलती वास्तुदोष का कारण भी बन सकती है। अपके घर में बना स्टोर रूम घर में जहां सुख-समृध्दि का कारण होता है तो वहीं यह नकारात्मक ऊर्जा को भी घर में प्रवेश दिला सकता है। इसलिए जब भी आप घर बनवा रहे हैं तो स्टोर रूम को वास्तु के अनुसार ही बनवाये। आज हम आपको वास्तुशास्त्र के मुताबिक स्टोर रूम से जुड़ी कुछ बातों को बताने जा रहे हैं जिसके माध्यम से आप भी अपने घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार कर सकते है तो चलिए देखते हैं कौन से वह उपाय हैं? जिनकी वजह से घर में आती है सुख समृध्दि।

उत्तर दिशा में स्टोर रूम हो और यहां अनाज रखा जाए तो यह दर्शाता है कि घर का मुखिया बुद्धिमान और रोमैटिक मिज़ाज का है, लेकिन ऐसे मुखिया को स्त्री एवं पुरूष मित्रों से मित्रता के कारण बदनामी का सामना भी करना पड़ता है। पत्नी में कोई दोष हो सकता है, जिस कारण उसे गर्भधारण में दिक्कत आती है।

वास्तु विज्ञान के अनुसार स्टोर रूम पूजा घर से लगा हुआ या सामने हो तो यह बहुत ही शुभ रहता है। इससे घर में घर में धन का आगमन निरंतर बना रहता है। गृहस्वामी बुद्धिमानी और ईमानगदारी से खूब धन कमा पाते हैं।

बेडरूम से सटा हुआ स्टोर रूम शुभ माना गया है। ऐसे में जीवनसाथी का भाग्य आपको लाभ दिलाता है। बेडरूम में ही स्टोर होने पर भी इस तरह का लाभ मिलता है और विवाह के बाद भाग्य अधिक साथ देता है।

नैर्ऋत्य अर्थात दक्षिण पश्चिम में स्टोर रूम बनाकर आनाज जमा किया जाए तो अनाज पर जल्दी ही कीड़े लगने लगते हैं। भोजन भी ज्यादा पौष्टिक नहीं रहता। घर का मुखिया कितना ही कमाए, कम ही पड़ता है। घर के बुजुर्ग शीत रोग और गैस रोग से ग्रस्त रहते हैं। आए दिन दवा दारू का खर्च बढ़ जाता है।

कारोबार में लाभ और उन्नति के लिए स्टोर रूम में ही कपड़े और गहने रखने की व्यवस्था करनी चाहिए। इससे खूब धन की प्राप्ति होती होती है और आप धन के लेन-देन के काम में भी सफल होते हैं।

स्टोर रूम अगर हॉल के साथ मिला हुआ हो तो यह घर के लिए बड़ा ही शुभ रहता है। इस घर में रहने वाले लोगों को महिला मित्रों से सहयोग मिलता है। परिवार में सद्भाव बना रहता है। बौद्धिक कार्य और व्यापार से धन का लाभ मिलता है।

किचन में और किचन से सटे स्टोर रूम नहीं होना चाहिए। इससे जो भी आय होती है वह खर्च हो जाती। व्यक्ति के लिए बचत कर पाना कठिन होता है।

दाम्पत्य जीवन में अगर खत्म हो गया है रोमांस तो कर लें यह काम

इस उम्र में सुन्दर स्त्री का साथ बहुत ही नुकसानदायक होता है

अपने ही गुणों के अनुसार हर जीव जीता है अपना जीवन

इंसान के दांतो की बनावट खोलती है उसके कई राज़

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -