सबसे बड़े मुस्लिम देश की करेंसी पर है भगवान गणेश की तस्वीर
सबसे बड़े मुस्लिम देश की करेंसी पर है भगवान गणेश की तस्वीर
Share:

आप तो जानते ही है कि भारतीय संस्कृति और इतिहास केवल भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में प्रसिद्ध और लोकप्रिय है। और खासकर पूर्वी एशिया के देश इंडोनेशिया में जो दुनिया में सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी वाला देश है। इस देश की करेंसी को रूपियाह कहते हैं। लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी, कि इंडोनेशिया में 20 हजार के नोट पर भगवान गणेश की फोटो है। जी हाँ.

इसके पीछे कुछ कारण भी हैं। दरअसल, भगवान गणेश को इंडोनेशिया में शिक्षा, कला और विज्ञान का देवता माना जाता है। इस लिए वहां 20 हजार की नोट पर सामने भगवान गणेश की तस्वीर और पीछे क्लासरूम की तस्वीर है, जिसमें टीचर और स्टूडेंट्स हैं। साथ ही नोट पर इंडोनेशिया के पहले शिक्षा मंत्री हजर देवांत्रा की भी तस्वीर है। देवांत्रा इंडोनेशिया की आजादी के नायक रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कुछ साल पहले इंडोनेशिया की अर्थव्यवस्था बुरी तरह लडख़ड़ा गई थी। वहां के राष्ट्रीय आर्थिक चिंतको ने बहुत विचार कर बीस हजार का एक नया नोट जारी किया, जिस पर भगवान गणेश की तस्वीर को छापा गया। आपको बता दें कि इंडोनेशिया की एयरलाइंस का नाम भी हिंदू धर्म के पवित्र पक्षी गरूण के नाम पर है। इसे गरूणा एयर एयरलाइंस के नाम से जाना जाता है।

कब खत्म होंगे बच्चों पर होते ये अत्याचार

Shocking : हर साल होती है यहाँ लाल केकड़ों की बारिश

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -