कब खत्म होंगे बच्चों पर होते ये अत्याचार
कब खत्म होंगे बच्चों पर होते ये अत्याचार
Share:

आए दिन बच्चियों के साथ कई प्रकार के अत्याचार होते रहते है। कई बार तो ऐसे मामले सामने आते है की सुनकर ही हमारी रूह काँप उठती है। कोई छोटी सी बच्ची के साथ ऐसा कैसे कर सकता है। दिन प्रतिदिन बढ़ रहे अत्याचारो पर रोक कब लगेगी ये कोई नहीं जानता। आज भी कई ऐसे देश है, जहां पर बच्चियों की शादी मात्र 15 वर्ष की उम्र में करवा दी जाती है। जबकि शादी की उम्र 18 वर्ष होती है। तो फिर इन बच्चियों के साथ ऐसा क्यों। जर्मन में शादी का रजिस्ट्रेशन करवाने वाले प्रवासी की उम्र 14 वर्ष से भी कम है।

जर्मन अथॉरिटी के मुताबिक, देश में रह रहे ऐसे फॉरेनर्स की संख्या तकरीबन 1,500 है। इनमें भी ज्यादातर महिलाएं हैं। दुनिया के तमाम विकासशील देशों में लड़कियों की स्थिति ऐसी ही है। अफगानिस्तान में भी हाल ही में एक 6 साल की बच्ची की शादी 50 साल के मौलवी से करने की खबर सामने आई थी।

70 करोड़ बाल विवाह - यूनिसेफ के 2014 के आंकड़े बताते हैं कि पिछले तीन दशकों में ऐसे मामलों में कमी आई है। हालांकि, दुनियाभर में अब भी 70 करोड़ महिलाएं ऐसी हैं, जिनका बाल विवाह हुआ था। इनमें हर तीन में से एक यानी 25 करोड़ ऐसी हैं, जिनकी शादी 15 साल से भी कम उम्र में हुई थी। इसका बुरा असर उनकी जिंदगी के साथ-साथ उनके होने वाले बच्चों पर भी दिखता है। इसके साथ ही इनके यौन शोषण का शिकार होने की संभावना भी बाकी महिलाओं के मुकाबले ज्यादा होती है।

सेहत और भविष्य पर असर - कम उम्र में शादी का दर्द झेलने वाली लड़कियों के भविष्य में मानसिक बीमारियों जैसे अवसाद और तनाव में जाने की संभावना 41 फीसदी बढ़ जाती है। प्रसव के दौरान 20 से ज्यादा उम्र की महिला की तुलना में इन्हें मौत का खतरा पांच गुना ज्यादा होता है। बावजूद इसके दक्षिणी पूर्वी एशिया, मध्यपूर्व के देशो और कुछ अफ्रीकी देशों में इसका चलन अब भी जारी है। कुछ जगहों पर शादी के लिए बनाए गए नियम कायदों को ताक पर रखकर चोरी छिपे ऐसी शादियों को अंजाम दिया जा रहा है।

Omg : True Love को देखते ही खुल जाएगी यह ब्रा

13 साल की उम्र में ही अपनी लड़कियों को धकेल देते हैं वैश्यावृत्ति में

इन बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने बखूबी निभाया वैश्या का किरदार

यहाँ पैदा होते ही वेश्या बन जाती है लड़की, देखिये कुछ तस्वीरें...

डेढ़ सौ सालो से चल रहा है यहाँ जिस्म का बाजार, देखे तस्वीरें..

रात को सेक्स कर सुबह स्कूल की फीस भरती है ये लड़कियां...

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -