ये घर अपने मालिक के साथ घूमता भी है
ये घर अपने मालिक के साथ घूमता भी है
Share:

एक घर सभी के लिए जरुरी होता है व्यक्ति अपने घर को कई तरह से सजाने के ख़्वाब देखता है। अपने मन ही मन में कई कल्पनाए कर लेता है। की मेरा घर ऐसा होगा वैसा होगा। अपने घर को वो अपने अनुसार एक प्यारे से आशियाने में बदलता है। उसमे रहना उसके लिए इतना सुकून भरा होता है की इसके आलावा उसे कहीं सुकून नहीं मिलता। अगर ऐसे में उसे कहीं अपने घर को छोड़कर जाना पड़े तो कितना बुरा लगता है। हम कई बार सोचते है कि काश हम हमारे घर को उठा कर ले जा सकते जहां जहां हम जाते वहां वहां हमारा घर भी हमारे साथ जाता तो कितना अच्छा होता। आज हम आपको ऐसे ही एक घर के बारे में बताने जा रहे है जिसे आप कही भी ले जा सकते है।

ये घर हमेशा आपके साथ रहेगा चाहे आप कहीं भी जाओ ये आपके साथ साथ जाएगा। जी ये घर चार घण्टे में कहीं भी जुडकर बन जाने वाला और सावर ऊर्जा से लैस, koda's नाम का यह घर आपके लिए ही बना है। यह मोड्यूलर होम की खुबिया जानने के बाद आप इसके दीवाने हो जाएंगे। koda एक छोटा सा घर है जिसे कभी भी बनाया जा सकता है, क्योंकि यह पूरी तरह से सौर ऊर्जा से लैस है। कंक्रीट जैसे मजबूत इस घर को आप तोड़कर दोबारा बना भी सकते है, इसे दोबारा बनाने में आपको सिर्फ 4 घण्टे लगेंगे। यह घर मजबूत धातु से बनाया गया है और पर्यावरण के लिए यह अनुकूल है। ये एक ऐसा घर है जो बिना नींव के बिना खड़ा रह सकता है, साथ ही कमरे के तापमान को जरूरत के अनुसार बनाए रखता है। इस घर को आप अलग अलग हिस्सो में बाँटने के लिए एक के ऊपर एक भी रख सकते है।

इस घर में 260 वर्ग फ़ीट के शीशे लगे हुए है जोकि प्रकाश की कमी नहीं होने देते। इस घर में किचन, बैडरूम को घर के पिछले हिस्से में रखा गया है। रात में जलने वाली लेड्स खूबसूरती को ओर ज्यादा निखार देती है। इस घर के साथ साथ एक आईटी सिस्टम भी आता है जिसमे लगा हुआ मोनिटर घर के चारो तरफ के वातावरण के अनुसार घर की सेटिंग को बदलता रहता है। फिलहाल इस घर की कीमत 95000 डॉलर है .लेकिन अब तक इसे दुनियाभर में रिलीज नहीं किया गया है।

आप जानते है हमारे देश के पॉलिटिशियन कितना पढ़े लिखे है?

धोनी की अनटोल्ड स्टोरी में है कई गलतिया

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -