यूपी में प्रियंका के सहारे कांग्रेस की नैया
यूपी में प्रियंका के सहारे कांग्रेस की नैया
Share:

नई दिल्ली :  यूपी में कांग्रेस, प्रियंका गांधी के सहारे अपनी नैया पार करने की तैयारी में जुट गई है। बताया गया है कि चुनाव को देखते हुये कांग्रेस ने प्रियंका को बडी जिम्मेदारी सौंपने का मन बना लिया है।  इसके चलते प्रियंका ही यूपी में कांग्रेस के लिये सर्वेसर्वा रहेगी।

बताया गया है कि कांग्रेस ने सोमवार को चुनाव प्रचार अभियान को लेकर बैठक का आयोजन किया था और इसमें प्रियंका भी विशेष रूप से मौजूद रही। अभी तक प्रियंका कांग्रेस की किसी बैठक से दूर ही रही है। सोमवार को आहूत बैठक में प्रियंका की मौजूदगी को अहम समझा जा रहा है।

कांग्रेस सूत्रों की यदि माने तो यूपी के चुनाव में प्रियंका को प्रचार प्रसार का दायित्व सौंपा गया है तथा उनकी यूपी में कई स्थानों पर सभा का आयोजन किया जायेगा। सोमवार को हुई बैठक में प्रियंका की जनसभाओं के स्थानों को लेकर भी विचार मंथन किया गया। मालूम हो कि कांग्रेस कार्यकर्ता प्रियंका को सक्रिय राजनीति में लाने के पक्षधर बने हुये है।

शिमला में होगा प्रियंका के सपनों का घर

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -