शिमला में होगा प्रियंका के सपनों का घर
शिमला में होगा प्रियंका के सपनों का घर
Share:

शिमला : कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की पुत्री प्रियंका के सपनों का घर शिमला में होगा। यहां उनके नये आवास का तेजी से निर्माण कार्य चल रहा है। खबर है कि दीपावली के पहले निर्माण कार्य पूरा हो जायेगा तथा दीपावली के अवसर पर ही वे अपने पति के साथ नये बंगले में प्रवेश कर सकती है।

बीते दिन प्रियंका निर्माणाधीन बंगले पर पहुंची थी। वे करीब दो घंटे से अधिक यहां रही और निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिये कहा।  प्रियंका ने न केवल शिमला की वादियों की तस्वीरों को अपने कैमरे में कैद किया वहीं बाद में वे शिमला में टहलने के लिये भी निकली। गौरतलब है कि प्रियंका वाड्रा इसके पहले भी दो बार अपने निर्माणाधीन बंगले पर आ चुकी है।

फलों की खुशबू से महकेगी बगिया

प्रियंका ने अपने नये बंगले में वह सभी निर्माण कार्य करवा रही है, जो उनके ख्वाब में रहे है। आलीशन बंगले में हर तरह की सुविधाओं का ख्याल रखा जा रहा है। इसके अलावा परिसर में बगीचा बनाया यगया है जहां विभिन्न तरह के फलों के पौधे लगाये गये है। बगीचा आने वाले दिनों में फलों की खुशबू से महकेगा। यहां सेब के साथ ही अनार, नाशपती आदि के पौधे लगाये गये है।

प्रियंका का राजनीति में आना उनका...

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -