देवरानी ही बनी जेठानी की खुशियों की हत्यारन
देवरानी ही बनी जेठानी की खुशियों की हत्यारन
Share:

कानपुर : उत्तरप्रदेश के कानपुर में एक ऐसा मामला सामने आया है जिस पर आप आश्चर्य जताऐंगे। जी हां, अमूमन यदि आपके रिश्ते में बच्चा हो तो आप क्या करेंगे। खुशियां मनाऐंगे। पूजन का आयोजन करेंगे या फिर मिठाईयां बांटेंगे। मगर यहां तो कुछ ऐसा हुआ जिस पर आप आश्चर्य जताऐंगे। जी हां, एक मामला ऐसा हो गया जिसमें एक देवरानी ने ही लड़का न होने की ईर्ष्या में जेठानी के 18 दिन के बच्चे को नीचे ही फेंक दिया।

मगर कहा जाता है कि जाको राखे साईंया मार सके ना कोय की तर्ज पर वह बच्चा एक जाली में अटल गया और फिर उसकी जान बच गई। यह पूरा घटनाक्रम क्लोज़ सर्किट टेलिविज़न में कैद हो गया। हालांकि इस बच्चे के पैर की हड्डी टूट गई। अब इसे आईसीयू में भर्ती करवाया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार तिवो कन्नौज क्षेत्र में सर्वेश के यहां बच्चा हुआ था। इस बच्चे को 18 दिन बाद उपचार के लिए कानपुर के चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया। मगर अस्पताल में पहुंचे परिजन में से बच्चे की चाची ने बच्चे को मौका पाकर उठा लिया और नीचे फैंक दिया। मगर वह लोहे के एक जाल में फंस गया।

वाॅर्ड ब्वाॅय बच्चे को करीब 30 फुट नीचे बने जाल पर कूदकर निकाल लाया मगर बच्चा अब आईसीयू में उपचार पा रहा है और परिजन उसके स्वस्थ्य होने को लेकर परेशान हैं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -