इनकी हिम्मत को सलाम
इनकी हिम्मत को सलाम
Share:

एसिड अटैक सर्वाइवर के बारे में पढ़कर या सुनकर हमारे रोंगटे खड़े हो जाते हैं. फोटो या लाइव देखकर दिल दु:खी सा हो जाता है. खून खौलने लगता है और मन करता है कि जिसने ये काम किया है, कहीं मिल जाए मार डाले हम. ज्यादातर ये काम आशिकों के ही होते हैं. अगर कोई लड़की ने प्रपोजल रिजेक्ट कर दिया तो बस बदला लेने के लिए चेहरे पर एसिड फेंक देते है।

हम आपको जो कहानी बताने जा रहे है वो भी कुछ ऐसी ही है। चीन में 16 साल की लड़की को उसके एक्स बॉयफ्रेंड ने सिगरेट जलाने वाले लाइटर और फ्यूल से जला दिया, वो लड़का उसका क्लासमेट भी था। जोउ येंग और टाव रूकुन एक ही स्कूल में पढ़ते थे, दोनों का अफेयर था। किसी कारण से जोउ ने एक दिन टाव से ब्रेकअप कर लिया। टाव को ये बात बहुत बुरी लगी, और पागलपन के चलते टाव एक दिन जोउ केे घर गया और फ्यूल उस पर डाला, और सुलगा दिया। वो बुरी तरह जल गई, महीनों अस्पताल में एडमिट रही, कई ऑपरेशन किए गए। और उसका स्कूल का एक साल भी खराब हो गया। साथ ही उसका पूरा शरीर खराब भी हो गया। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद उसने अपने आप को घर में बंद कर लिया, वो देश-दुनिया से कट गई।

मीडिया के अनुसार उसके बाद टाव को 12 साल की सजा भी हुयी और उसने अस्पताल जाकर जोउ से माफ़ी भी मांगी। जोउ अब 21 साल की हो गई हैं, लोगों से कटने के बजाए वो सोशल हो रही हैं। हिम्मत दिखाते हुए जोउ ने पिछले दिनों वीबो पर अपनी कुछ फोटो डाली हैं। वीबो ट्विटर के जैसा ही एक प्लेटफॉर्म है, जो सिर्फ चाइना में यूज किया जाता है। फोटो में जोउ ने अपने खराब शरीर को छिपाया नहीं है बल्कि उनके घाव जिसने उनको जिंदगी भर का दर्द दिया है वो दिख रहे हैं. लाल रंग के स्कार्स से उनका शरीर भरा पड़ा हुआ है। फोटो में घाव के अलावा एक और चीज दिख रही है, और वो है जोउ की हिम्मत जो साफ-साफ उनके चेहरे से दिख रही है।

आपने देखा है 80 साल का मॉडल

फ्रेशर्स पगला गए दारू पीकर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -