शाहरुख़, फरहा, आलिया सहित पूरा बॉलीवुड हुआ इस लड़की के सिंगिंग के दीवाना
Share:

सिंगिग के क्षेत्र बाॅलीवुड में एक स्टार सिंगर ने दस्तक दी है। यह सुपर सिंगर और कोई नहीं बल्कि फिल्म निर्माता शेखर कपूर और सुचित्रा कृष्णमूर्ती की बेटी कावेरी है। कावेरी का एक वीडियो यूट्यूब पर अपलोड किया गया।

इस वीडियो के आते ही पूरा बॉलीवुड ट्विटर पर एक्टिव हो गया। सबने कावेरी की भूरी-भूरी प्रशंसा की। शेखर कपूर बताते हैं कि कावेरी गाने लिखती भी खुद ही है और उसे कंपोज भी करती है। और इस वीडियो में इसने गाया भी खुद है।

किंग खान यानि शाहरुख खान से लेकर रितिक रोशन, फरहा खान, आलिया भट्ट, करण जौहर, अभिषेक बच्चन तक सब ने इस वीडियो की खूब तारीफ की। 15 साल की कावेरी का यह विडियो अमेजिन है। उसने अपना पहला म्यूजिक वीडियो यू-ट्यूब पर डाला है। जिसमें वो खुद ही गाना गा रही हैं। जिसे यूट्यूब पर खूब देखा जा रहा है।

शाहरुख ने अपने ट्वीट में लिखा है, “हमारे बच्चे कितनी जल्दी बड़े हो जाते हैं, जहां तक मुझे याद है आपने मेरे साथ ही फिल्मों में डेब्यू किया था’। इस ट्वीट में शाहरुख कावेरी की मां सुचित्रा की बात कर रहे थे। (सुचित्रा उनके साथ फिल्म ‘कभी हां कभी ना’ में साथ दिखी थीं। )

आलिया भट्ट ने लिखा है,  “ये बहुत ही प्रेरक है। खुद लिखना, कंपोज करना और गाना भी शानदार।” 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -