भगवान को अर्पित करेंगे अगर यह प्रसाद तो सारी मनोकामनाएं होंगी पूरी
भगवान को अर्पित करेंगे अगर यह प्रसाद तो सारी मनोकामनाएं होंगी पूरी
Share:

भागवान कृष्ण वैसे तो सभी के बड़े ही प्रिय भगवानों में से एक है। और भारत के हर घर में भगवान श्री कृष्ण की पूजा होती है हो सकता है शायद आपके भी घर में भगवान श्री कृष्ण की पूजा होती हो लेकिन क्या आप जानते हैं की पूजा करने के बाद अगर पूजा में प्रसाद न चढ़ाया जाये तो सारी पूजा अधूरी मानी जाती है। उदाहरण के लिए आप भी इस बात को समझ लीजिए की अगर आपको भी खाने में कुछ पसंद हो और वह आपके घर मे बना हो लेकिन आपको नहीं मिले तो आपको कैसा लगेगा। ठीक उसी प्रकार प्रसाद में भी हर देवी-देवताओं की अलग-अलग पसंद होती है। तो चलिए जानते हैं की किस भगवान को प्रसाद मे क्या पसन्द होता है। 

भगवान विष्णु की अगर बात करें तो इन्हे सूजी का हलवा काफी पसन्द होता है इतना ही नहीं पंचामृत भी इनको बहुत ज्यादा प्रिय होता है। इसके लिए आप सूजी का हलवा शुध्द घी में बनाएं और इसमें सूखे मेवे मिलाएं और फिर भगवान को भोग लगाएं, ऐसा हर रविवार और गुरूवार कीजिए फिर देखिए की भगवान आपकी मनोकामनाएं कैसे पूरी करते हैं। इस बात का भी विशेषतौर पर ध्यान रखें की इनके भोग में तुलसी जरूर मिलाएं।

अगर आप शिव जी की अराधना करते है तो आप यह भी जानते होंगे की शिव जी को भांग काफी पसन्द होती है लेकिन क्या आप यह जानते हैं की इन्हे पंचामृत भी काफी पसन्द होता है। शिव जी की आराधना करते समय इस बात का भी विशेषतौर पर ध्यान रखें की शिवलिंग को दूध, दही, शहद, शक्कर, घी, जल से स्नान कराकर भांग और धतूरा, इत्र, चंदन, फूल, रोली, वस्त्र अर्पित करें। अगर आप यह पूरे काम सावने में करते हैं तो भगवान शिव जरूर आपकी सारी मनोंकामनाएं पूरी करेंगे।

 

जानिए भगवान् विष्णु के चरणों का चरणामृत पीने के चमत्कारी फायदों के बारे में

इन उपायों को करने से किस्मत देने लगेगी आपका साथ

सावन के महीने में भूल कर भी ना करे ये चीजे

जानिए शिवजी को प्रसन्न करने के छोटे और सरल उपाय

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -