देशद्रोह के मामले के बाद, वोटर लिस्ट से कटा नाम
देशद्रोह के मामले के बाद, वोटर लिस्ट से कटा नाम
Share:

नई दिल्ली : जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में 9 फरवरी को देशद्रोह की घटना में दोषी पाए जाने वाले विद्यार्थियों का नाम जेएनयू छात्र संघ चुनाव की वोटर लिस्ट से काट दिया गया। इसमें वामपंथी छात्र संगठनों के छात्र शामिल हैं, हालांकि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्य सौरभ शर्मा भी शामिल हैं विद्यार्थियों ने प्रशासन के निर्णय को लोकतंत्र की हत्या भी कहा है। इस मामले में यह जानकारी सामने आई है कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता और पूर्व संयुकत सचिव सौरभ कुमार शर्मा द्वारा कहा गया है कि इस तरह से यह सब मूल अधिकारों का हनन है।

उन्होंने कहा कि समिति ने उन पर करीब 5000 रूपए का जुर्माना आरोपित कर दिया है। अब इसे चुकाने के लिए विरोध करने का मन है यह विरोध अलग तरह से होगा। इसके लिए जूते साफ करूंगा। वामपंथियों के कृत्यों की सजा प्रशासन उन्हें क्यों दे रहा है।

इस मामले में उन्होंने प्रशासन से शिकायत करने की बात भी कही। इस मामले में यह कहा गया है कि प्रशासन द्वरा निर्णय को सही तरह से पढ़ा नहीं गया है। जेएनयू की प्रमुख चुनाव अधिकारी इशिता मन्ना द्वारा कहा गया कि चुनाव में वोट देने वाले विद्यार्थियों की सूची प्रशासन से मिलती है। इस सूची में जिनके नाम नहीं है वे प्रशासन से कह सकते हैं।

रात होते ही बन जाता है जेएनयू परिसर नशे का अड्डा

ABVP के छात्र नेताओं में विवाद, दिया इस्तीफा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -