नाश्ते में बनाइये बेसन का चीला
नाश्ते में बनाइये बेसन का चीला
Share:

अगर आप नाश्ते में  अलग  बनाना  चाहती  है  तो  इसके  लिए  आज  हम  आपको  बेसन  के  चिली की  रेसिपी  के  बारे  में  बताने  जा  रहे  है, ये  खाने  में  बहुत  टेस्टी  होते  है  और  नाश्ते के  लिए बेस्ट  होते  है,
 
सामग्री -

1 कप बेसन ,¼ चम्मच हल्दी ,¼ चम्मच अजवाइन,नमक स्वादनुसार,आधा कप पानी,आधा प्याज( कटा हुआ)
2 बड़े चम्मच धनिये के पत्ते(कटे हुए),आधा टमाटर(कटा हुआ),1 इंच अदरक (कटा हुआ),1 हरी मिर्च ( कटी हुई),5 चम्मच तेल 

विधि

1- बेसन  का  चीला  बनाने  के  लिए  सबसे  पहले  एक  बड़े  कटोरे  में  1 कप बेसन ले  ले. अब  इसमें ¼ चम्मच हल्दी, ¼ चम्मच अजवाइन और नमक डालकर अच्छे से मिक्स  करे .

2- अब इसमें थोड़ा थोड़ा  पानी  डालते  हुए  गाढ़ा  घोल  बना  ले, अब  इसे  थोड़ी  देर  के  लिए  छोड़  दे.

3- अब इसमें  आधा कटा प्याज, आधा टमाटर, 2 बड़े चम्मच धनिया पत्ते, 1 इंट कटा हुआ अदरक और 1 हरी मिर्च को काटकर  अच्छे  से  मिलाएं. 

4- अब  तवे को गर्म करे और इसपर थोड़ा सा तेल डालकर अच्छे से फैला ले. अब इसपर चम्मच की मदद से इस पेस्ट को चारो तरफ फैलाएं. 

5- अब इसके ऊपर थोड़ा सा तेल डाल दे और धीमी आंच पर पकाएं. 

6- जब ये एक तरफ से पक जाये तो इसे पलट दे और दूसरी तरफ से पकाये, लीजिए आपका बेसन चीला तैयार है . इसे मोड़कर हरी चटनी के साथ सर्व करें. 

 

जानिए कैसे बनाये नूडल्स कटलेट

जानिए क्या है चपाती नूडल्स बनाने की रेसिपी

ब्रेकफास्ट में बनाये स्पेशल पावभाजी जिंकर

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -