जानिए, क्या कहता है 27 सितम्बर का इतिहास
जानिए, क्या कहता है 27 सितम्बर का इतिहास
Share:

इतिहास में घटित-घटनाएं, जन्म लिए व्यक्ति, विदा लिए महान व्यक्ति, पर्व और उत्सव से जुड़ी बहुत सी ऐसी बातें जो हमें कुछ सीख दे जाती है. और कहती है कि हमें भी अपने जीवन को जीनें का ढंग सीखना चाहिए. कैसे संघर्ष, और उत्साह के साथ आगे बढ़ना है. तमाम बाते सामने आती है. हम आपको आगे विस्तार से जानकारी दें रहे है. अपने लेख में आज के इतिहास अर्थात 27 सितम्बर से जुड़े इतिहास की आज ही के दिन देश-विदेश में क्या क्या हुआ था किस प्रकार की घटना घटी आदि बातो से आपको अवगत करायेगे.

आज का इतिहास: 27 सितंबर

1988 - अमेरिकी अंतरिक्ष यान 'डिस्कवरी' का केप कैनेवरल से प्रक्षेपण।
1995 - बोस्निया में संघर्षरत तीन दलों के मध्य अमेरिकी मध्यस्थता में समझौता सम्पन्न।
1996 - अफ़ग़ानिस्तान में तालिबान द्वारा क़ाबुल पर अधिकार, पूर्व राष्ट्रपति नजीबुल्लाह एवं उनके भाई को सरेआम फ़ांसी।
1998 - इंटरनेट सर्च इंजन गूगल की स्थापना हुई।
1998 - जर्मनी में सम्पन्न हुए चुनाव में गेरहार्ड श्रोयडर ने हेल्मट कोल को हराकर नये चांसलर बने।
2000 - वेनेजुएला की राजधानी काराकस में ओपेक देशों का शिखर सम्मेलन शुरू।
2002 - न्यूयार्क में विश्व बैंक व आइएमएफ़ की वार्षिक बैठक शुरू।
2003 - ध्वनि से भी अधिक तेज़ गति से उड़ने वाले ब्रिटिश एयर के कांकर्ड विमान ने न्यूयार्क से लंदन के लिए आख़िरी उड़ान भरी।
2005 - बिल गेट्स लगातार ग्यारहवें साल दुनिया के सबसे धनी व्यक्ति बने।
2007 - पाकिस्‍तान के राष्‍ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने राष्‍ट्रपति चुनाव के लिए परचा भरा।
2009 - भारत-पाक के विदेश मंत्रियों की बातचीत शुरू हुई।

27 सितंबर को जन्मे व्यक्ति
1848 - राधानाथ राय - उड़िया भाषा और साहित्य के प्रमुख कवि।
1871 - विट्ठलभाई पटेल - सरदार पटेल के बड़े भाई एवं प्रसिद्ध स्वतन्त्रता सेनानी।
1907 - भगत सिंह - महान् क्रांतिकारी का जन्म हुआ।
1932 - यश चोपड़ा - भारतीय निर्देशक।
1953 - माता अमृतानंदमयी - भारतीय, धार्मिक नेता।
1981 - लक्ष्मीपति बाला जी - भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी।

27 सितंबर को हुए निधन
1590 - पोप अर्बन सप्तम - सबसे कम समय तक पोप रहे।
1833 - राजा राममोहन राय - समाज सुधारक।
1968 - बृजलाल वियाणी - मध्य प्रदेश के प्रमुख सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्त्ता।
1972 - रंगनाथन, एस. आर. - विख्यात पुस्तकालाध्यक्ष और शिक्षाशास्त्री।
2004 - शोभा गुर्टू - प्रसिद्ध भारतीय ठुमरी गायिका।
2008 - महेन्द्र कपूर - हिन्दी फ़िल्मों के एक प्रसिद्ध पार्श्वगायक।

27 सितंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
विश्व पर्यटन दिवस

 

इन्हें भी पढ़े-

हिस्ट्री के ये प्रश्न आ सकते है प्रतियोगी परीक्षा में

इतिहास से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

जानिए...क्या कहता है 26 सितंबर का इतिहास

 

जॉब और करियर से जुडी हर ख़बर न्यूज़ ट्रैक पर सिर्फ एक क्लिक में, पढिये कैसे करे जॉब पाने के लिए तैयारी और बहुत कुछ.

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -