जानिए...क्या कहता है 26 सितंबर का इतिहास
जानिए...क्या कहता है 26 सितंबर का इतिहास
Share:

इतिहास में घटित-घटनाएं, जन्म लिए व्यक्ति, विदा लिए महान व्यक्ति, पर्व और उत्सव से जुड़ी बहुत सी ऐसी बातें जो हमें कुछ सीख दे जाती है, और कहती है कि हमें भी अपने जीवन को जीनें का ढंग सीखना चाहिए. कैसे संघर्ष, और उत्साह के साथ आगे बढ़ना है. तमाम बाते सामने आती है. हम आपको आगे विस्तार से जानकारी दें रहे है. अपने लेख में आज के इतिहास अर्थात 26 सितम्बर से जुड़े इतिहास की आज ही के दिन देश-विदेश में क्या क्या हुआ था किस प्रकार की घटना घटी आदि बातो से आपको अवगत करायेगे.

 

1872 - न्यूयॉर्क सिटी में पहला मंदिर बना।
1950 - संयुक्त राष्ट्र सैनिकों ने उत्तर कोरिया के सैनिकों से सोल को अपने कब्जे में लिया।
1950- इंडोनेशिया ने संयुक्त राष्ट्र की सदस्यता ग्रहण की।
1959 - जापान के इतिहास मेंं सबसे शक्तिशाली तूफान ‘वेरा’ से 4580 लोगों की मौत और 16 लाख लोग बेघर हुए।
1960 - अमेरिका में राष्ट्रपति पद के दो उम्मीदवारों जॉन एफ केनेडी और रिचर्ड निक्सन के बीच बहस का पहली बार                टेलीविज़न पर प्रसारण।
1984 - यूनाइटेड किंगडम हांगकांग को चीन के हवाले करने के लिए सहमत हुआ।
1998 - सचिन तेंदुलकर ने जिम्बाब्वे के ख़िलाफ़ एक दिवसीय क्रिकेट मैच में 18वां शतक लगाकर डेसमंड हेन्स का                  विश्व रिकार्ड तोड़ा।
2001 - अमेरिका ने लादेन के बाद कश्मीरी आतंकवादियों से निपटने का भारत को आश्वासन दिया।
2002 - फ़्रांस ने ईराक पर एकतरफ़ा कार्रवाई का विरोध किया।
2004 - अमेरिका ने असैनिक अंतरिक्ष कार्यक्रमों के लिए भारत को तकनीक देने का निर्णय किया।
2007 - वियतनाम के दक्षिणी शहर कैनथो में एक निर्माणाधीन पुल के ध्‍वस्त हो जाने से 62 श्रमिकों की मृत्‍यु हो गई।
2009 - पूजाश्री वेंंकटेश ने रश्मि चक्रवर्ती को हराकर आई.टी.एफ. महिला टेनिस टूर्नामेंट का ख़िताब जीता। पंकज                   आडवाणी 76वीं नेशनल बिलियर्ड्स और स्नूकर चैम्पियनशिप में बिलियर्ड्स चैम्पियन बने।
2009 - फिलिपींस, चीन, वियतनाम, कंबोडिया, लाओस और थाईलैंड मे कैटसाना तूफान से 700 लोगों की मौत।


26 सितंबर को जन्मे व्यक्ति
1820 - ईश्वर चन्द्र विद्यासागर - प्रसिद्ध समाज सुधारक, शिक्षाशास्त्री और स्वाधीनता सेनानी।
1888 - टी.एस. इलियट - नोबेल पुरस्कार विजेता अमेरिकन, अंग्रेज़ी लेखक का जन्म।
1923 - देव आनंद - फ़िल्म अभिनेता और निर्माता।
1932 - डॉ. मनमोहन सिंह- भारत के पूर्व प्रधानमंत्री।
1921 - सूबेदार जोगिन्दर सिंह- परमवीर चक्र से सम्मानित भारतीय सैनिक।


26 सितंबर को हुए निधन
1956 - लक्ष्मण काशीनाथ किर्लोस्कर - भारत के प्रसिद्ध उद्योगपति।
1958 - टी. बी. कुन्हा, गोवा के स्वतंत्रता सेनानी
1977 - उदय शंकर - भारत के प्रसिद्ध शास्त्रीय नृत्य के नर्तक, नृत्य निर्देशक और और बैले निर्माता।
1989 - हेमन्त कुमार - हिन्दी फ़िल्मों के पार्श्वगायक और संगीतकार

 

इतिहास से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

जानिए, क्या कहता है 24 सितम्बर का इतिहास

इतिहास के ये प्रश्न आ सकते है प्रतियोगी परीक्षा में

 

जॉब और करियर से जुडी हर ख़बर न्यूज़ ट्रैक पर सिर्फ एक क्लिक में, पढिये कैसे करे जॉब पाने के लिए तैयारी और बहुत कुछ.

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -