जानिए, भारतीय राजनीति से जुड़े कुछ आवश्यक तथ्य
जानिए, भारतीय राजनीति से जुड़े कुछ आवश्यक तथ्य
Share:

किसी भी देश में राजनीति का बहुत महत्त्व होता हैं. हम आपको नीचे दिये गए सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तर में भारतीय राजनीति से जुड़ी अहम जानकारी दे रहे हैं. जिससे आप भारतीय राजनीति के बारे में और अधिक जान सकेंगे. अगर आप किसी प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होते है या हो रहे हैं. तो आप हमारे द्वारा बताई गयी जानकारी को अवश्य पढ़े.राजनीति से जुड़े ये सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तर प्रतियोगी परीक्षा में जरूर आपकी मदद करेंगे.

राजनीति से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर निम्नलिखित है...

1. प्रत्येक राज्य में अनुसूचित जाति और जनजातियों की सूची कौन तैयार करता है? → प्रत्येक राज्य के राज्यपाल के परामर्श से राष्ट्रपति
2. भारतीय संविधान में तीन सूचियों की व्यवस्था कहाँ से ली गयी है? → भारत शासन अधिनियम 1935 से
3. किस वर्ष सिक्किम को राज्य का दर्जा दिया गया था? → 1975 में
4. जनता पार्टी के शासन के दौरान भारत के राष्ट्रपति कौन थे? → नीलम संजीव रेड्डी
5. कोई विधेयक धन विधेयक है या नहीं, इसका निर्णय कौन करता है? → लोकसभा का अध्यक्ष
6. दल-बदल से सम्बन्धित किसी प्रश्न या विवाद पर अंतिम निर्णय किसका होता है? → सदन के अध्यक्ष
7. 1922 में किस व्यक्ति ने मांग की थी कि भारत की जनता स्वयं अपने भविष्य का निर्धारण करेगी? → महात्मा गाँधी
8. संसद पर होने वाले ख़र्चों पर किसका नियंत्रण रहता है? → नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक
9. राज्यसभा की पहली महिला महासचिव कौन हैं? → वी.एस.रमा देवी
10. संसद का कोई सदस्य अपने अध्यक्ष की पूर्वानुमति लिये बिना कितने दिनों तक सदन में अनुपस्थित रहे, तो उसका स्थान रिक्त घोषित कर दिया जाता है? → 60 दिन
11. लोक सभा तथा राज्य सभा की संयुक्त बैठक कब होती है? → संसद का सत्र शुरू होने पर
12. किस व्यक्ति ने वर्ष 1922 में यह माँग की कि भारत के संविधान की संरचना हेतु गोलमेज सम्मेलन बुलाना चाहिए? → मोती लाल नेहरू
13. कांग्रेस ने किस वर्ष किसी प्रकार के बाह्य हस्तक्षेप के बिना भारतीय जनता द्वारा संविधान के निर्माण की मांग को लेकर प्रस्ताव पारित किया था? → 1936
14. वर्ष 1938 में किस व्यक्ति ने व्यस्क मताधिकार के आधार पर संविधान सभा के गठन की मांग की? → जवाहर लाल नेहरू
15. वर्ष 1942 में किस योजना के तहत यह स्वीकार किया गया कि भारत में एक निर्वाचित संविधान सभा का गठन होगा, जो युद्धोपरान्त संविधान का निर्माण करेगी? → क्रिप्स योजना
16. राज्यसभा के लिए नामित प्रथम फ़िल्म अभिनेत्री कौन थीं? → नरगिस दत्त
17. संविधान संशोधन कितने प्रकार से किया जा सकता है? → 5
18. कैबीनेट मिशन योजना के अनुसार, संविधान सभा के कुल कितने सदस्य होने थे? → 389
19. संविधान सभा के लिए चुनाव कब निश्चित हुआ? → जुलाई 1946
20. किसी क्षेत्र को ‘अनुसूचित जाति और जनजाति क्षेत्र’ घोषित करने का अधिकार किसे है? → राष्ट्रपति

यह भी पढ़े-

इतिहास से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

जानिए 8 सितम्बर से जुड़े इतिहास के बारे में

बायोलॉजी के महत्वपूर्ण प्रश्न

 

जॉब और करियर से जुडी हर ख़बर न्यूज़ ट्रैक पर सिर्फ एक क्लिक में, पढिये कैसे करे जॉब पाने के लिए तैयारी और बहुत कुछ.

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -