भगवान को फूल अर्पित करने से पहले इस बात पर जरा ध्यान दें
भगवान को फूल अर्पित करने से पहले इस बात पर जरा ध्यान दें
Share:

जब हम भगवान कि पूजा-अर्चना या फिर उनकी आराधना करते हैं, तो बहुत सी चीजों का ध्यान रखते हैं, इन्ही जरूरी चीजों में फूलों का भी बहुत महत्व है। फूल के द्वारा आप भगवान को बड़ी ही आसानी से प्रसन्न कर सकते हैं। लेकिन जरूरी है कि आप जिन भगवान कि पूजा कर रहे हों तो आपको उन्ही की ही पसन्द का फूल उन्हे अर्पित करना होगा। अगर अब तक आप किसी भी भगवान को किसी भी तरह का फूल अर्पित कर देते हैं तो इससे ही आपकी मनोकामना पूरी नहीं हो पाती। आज हम आपके इसी कन्फ्यूजन को दूर करने के लिए जरूरी जानकारी लेकर आये हैं, जिसके माध्यम से आप यह तय कर पाएंगे कि कौन से भगवान, कौने से फूल के अर्पण से खुश होगें?

भगवान शिव- महादेव को धतूरे का फूल बहुत प्रिय है। इसके अलावा हरसिंगार, नागकेसर, बेलपत्र का फूल भी भगवान शिव को अर्पित करना उत्तम होता है। महादेव को कभी केवड़े का फूल नहीं चढ़ाना चाहिए।

भगवान गणेश – भगवान गणेश को हर तरह के फूल चढ़ाएं जाते हैं लेकिन भगवान गणेश को दूर्वा अधिक प्रिय है। अगर दूर्वा तीन या पांच पत्तियों की हो तो अति उत्तम होती है।

माता लक्ष्मी- मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए कई तरह के उपाय किए जाते हैं। अगर मां लक्ष्मी को कमल के फूल, लाल गुलाब और पीले रंग के फूल चढ़ाएं तो मां लक्ष्मी जल्दी प्रसन्न होती है।

बजरंगबली- हनुमान जी को लाल गुलाब और लाल गेंदे के फूल अधिक प्रिय हैं। यदी आप इन्हें लाल रंग के फूल चढ़ाते है तो ये जल्दी प्रसन्न होते हैं।

भगवान विष्णु- भगवान विष्णु तुलसी चढ़ाने से जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं। फूलों की बात करें तो भगवान विष्णु को कमल, मालती, चमेली, केवड़ा, बशंती, जूही, चंपा आदि के फूल अधिक प्रिय हैं। आक, धतूरा, सहजन, सेमल, कचनार और गूगल के फूल कभी नहीं चढ़ाना चाहिए।

मां दुर्गा – माता दुर्गा को लाल अड़हुल के फूल अधिक प्रिय हैं। यदि इन फूलों से मां दुर्गा की आराधना की जाए तो मां दुर्गा जल्दी प्रसन्न होती हैं। 108 अड़हुल फूलों की माला मां दुर्गा को चढ़ाने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती है।

 

इंटरव्यू में सफलता पाने के लिए राशि के अनुसार करें ये उपाय

मूंगा रत्न के इस्तेमाल से मंगल को करें शांत

स्वस्थ रहने का रहस्य छिपा है आपके बेडरूम में

हिन्दू धर्म में पीपल के पेड़ के इस महत्व से बहुत ही कम लोग परिचित हैं

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -