जालंधर में मारी संघ नेता को गोली, हालत गंभीर
जालंधर में मारी संघ नेता को गोली, हालत गंभीर
Share:

जालंधर: यहां एक संघ नेता पर दिन दहाड़े गोली मारने का  मामला सामने आया है। घटना में गंभीर संघ नेता की हालत काफी गंभीर बनी हुई है और अब केन्द्र से चिकित्सकों का दल उनकी देखरेख के लिये पहुंच गया है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार संघ नेता जगदीश गगनेजा अपनी पत्नी के साथ भीर भरे ज्योति चैक पर किसी काम से गये थे। वे अपना काम निपटाकर कार के पास आ ही रहे थे कि पहले से ही घात लगाकर बैठे कुछ लोगों ने उन पर प्राणघातक हमला बोल दिया। बताया गया है कि हमलावरों ने पेट और शरीर के अन्य हिस्सों में गोलियां दागी। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार हो गये। सूचना मिलते ही संघ व भाजपा से जुड़े लोग पहुंचे और फिर उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां आॅपरेशन के बाद पेट से दो गोलिया तो निकाल दी गई, लेकिन  एक गोली जिगर के आस-पास अभी भी फंसी होने के कारण उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।

संघ वाले कर रहे निगरानी-
संघ के हवाले से बताया गया है कि संघ के सरसंघ चालक गगनेजा की अस्पताल में निगरानी संघ नेताओं द्वारा ही की जा रही है। देखरेख में जुटे भाजपा नेता व विधायक मनोरंजन कालिया ने बताया कि उन्होंने घटना की जानकारी केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को देते हुए केन्द्र से क्रिटिकल केयर टीम भेजने को कहा था, इसके बाद टीम भेजी गई। स्वास्थ्य मंत्री नड्डा ने भी स्थानीय चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को बेहतर इलाज के लिये दिशा निर्देश दिये है।

फुटेज से तलाश रहे अपराधियों को 
इधर पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और घटना स्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी के फुटेज को खंगाला गया है। इसमें हमलावर मोटरसायकल पर दिखाई दे रहे है। पुलिस आयुक्त अर्पित शुक्ला के अनुसार मोटरसायकल के नंबर की जानकारी प्राप्त कर ली गई है और हमलावर पुलिस की गिरफ्त में होंगे। पुलिस ने बताया कि हमलावरों की संख्या 2 है, जिन्होंने मोटरसायकल से ही संघ नेता पर गोलियां चलाई थी।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -