मां भगवती की कृपा पाना चाहते हैं तो इस पेड़ पर करें जल अर्पित
मां भगवती की कृपा पाना चाहते हैं तो इस पेड़ पर करें जल अर्पित
Share:

अशोक का पेड़ ज्योतिषशास्त्र के अनुसार भी काफी लाभकारी माना गया है। हिन्दू धर्म में अशोक के पेड़ की काफी मान्यता है। इसके घर के आंगन में लगे रहने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होते रहता है। यह पेड़ जहां भी होता है वहां के आस-पास का एरिया काफी शुद्ध और ऊर्जावान होता है। अगर अशोक के पेड़ का इस्तेमाल घर में किया जाए तो इसके चमत्कार जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे। तो चलिए जानते हैं अशोक के पेड़ को किस प्रकार से घर में इस्तेमाल किया जा सकता है ताकि इसके चमत्कार देखने को मिल सके।

अशोक के पत्ते घर के दरवाजे पर वंदनबार के रूप में लगाए जाते हैं. ऐसा माना जाता है कि जिस घर के मुख्य द्वार पर अशोक के पत्तों की वंदनबार लगी होती है, वहां किसी प्रकार की नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव नहीं होता है।

घर में पति-पत्नी के बीच अगर तनाव रहता हो, लड़ाई-झगड़े होते हों तो अशोक के 7 पत्ते घर में देवी-देवताओं की प्रतिमा के सामने रखें जब भी पत्ते सूख जाएं तो दूसरे 7 पत्ते रखें. सूखे हुए अशोक के पत्तों को पीपल के वृक्ष की जड़ों में डाल दें ऐसा करने से पति-पत्नी के बीच प्रेम बढ़ता है।

अशोक के पेड़ पर यदि प्रतिदिन जल चढ़ाया जाये तो उस गृह में मां भगवती कृपा विद्यमान रहती है. उस मकान में रोग, शोक, गृह क्लेश अशान्ति आदि समस्यायें न के बराबर रहती है इस पेड़ पर जो जातक नित्य जल अर्पित करता है उस पर मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है।

 

लिखने का तरीका खोलता है कुछ ऐसे राज कि जानकर चौंक जाएंगे आप

ये 5 प्रकार की महिलाएं अगर आ जाए घर में तो घर सौभाग्य से भर उठेगा

सब आँखों का फेर है वरना 2017 में बहुत कुछ अच्छा भी हुआ है

घर में रखा यह मसाला खोलेगा आपकी बंद किस्मत का ताला

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -