इलायची एक फायदे अनेक !
इलायची एक फायदे अनेक !
Share:

भारतीय रसोई में स्वाद और अपनी खास खुशबू से तड़का लगाने वाली इलायची वास्तव में एक औषधि है | आमतौर पर छोटी इलायची को खुशबू व स्वाद के लिए इस्तेमाल किया जाता है| मीठे व्यंजनों में इसका स्वाद तो लाजवाब लगता ही है, इलायची वाली चाय भी लोग खूब पसंद करते है| 

 वैसे इन खूबियों से इतर सेहत के लिए भी यह लाजवाब है, जानिए क्या हैं इसके फायदे -

1  पाचन में मदत करे, पेट में गैस,जलन,कब्जियत,गले में खराश दूर करे | 

2  इलायची के इस्तेमाल से सेक्स लाइफ भी बेहतर होती है| इससे शरीर को ऊर्जा तो मिलती है ही साथ ही नपुंसकता में भी इसका सेवन करना फायदेमंद माना जाता है|

3  छोटी इलायची बेहतरीन माउथ फ्रेशनर है, इसे खाने से मुंह की बदबू दूर होती है| 

4  इलायची में भरपुर खनिज तत्व होते है जो हमारे दिल की पल्स रेट को सही रखते हुए खून को सुचारू रूप से चलते है |

 

5  इलायची मैंगनीज नामक खनिज का भी एक बड़ा स्रोत है। मैंगनीज से ऐसे एंजाइम्स उत्पन्न होते हैं जो फ्री रेडिकल्स को खत्म करता हैं। इसमे विषैले तत्वों को शरीर से बाहर निकाल फेंकने की ताकत होती है, ये कैंसर से भी लड़ता है | 

6 इलायची मुंह में लेते ही लार अधिक मात्रा में बनने लगती है इससे एसिडिटी का प्रभाव कम हो जाता है और इससे छुटकारा मिलता है। हर बार भोजन के बाद इलायची जरूर खाएं।   

7 इलायची आखों की रोशनी बढ़ाये , और तेज़ दिमाग के लिये लाभदायक है , दूध के साथ रोज़ 3 - 4 बादाम , पिस्ता , काजू और 2 सबूत इलायची के दाने खाने से यादाश्त अच्छी बनी रहती है |

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -