बेअंत सिंह की बेटी गुरकंवल कौर हुई भाजपा में शामिल
बेअंत सिंह की बेटी गुरकंवल कौर हुई भाजपा में शामिल
Share:

अमृतसर पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की बेटी गुरकंवल कौर के निर्णय से कांग्रेस को झटका लगा है। दरअसल गुरकंवल कौर अकाली दल से इतर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गई हैं। गौरतलब है कि उनकी ओर से कथित तौर पर कांग्रेस में उपेक्षा किए जाने की बात कही गई थी।

गुरकंवल ने केंद्रीय वित्तमंत्री अरूण जेटली, पंजाब भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख विजय सांपला और उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना की उपस्थिति में भाजपा में सम्मिलित हुई थीं। भाजपा में शामिल होने के बाद गुरकंवल ने कहा कि कांग्रेस के लिए हमने अपना जीवन लगा दिया था लेकिन पार्टी ने देश और हमारे बारे में सोचा नहीं।

भाजपा पर मुझे भरोसा है। उन्होंने कहा कि उनके पिता ने पंजाब के लिए कार्य किया था। उनका कहना था कि वे एक कार्यकर्ता के तौर पर भाजपा में आई हैं। गौरतलब है कि अकाली दल ने गुरकंवल को अपने दल में शामिल होने के प्रयास किए थे लेकिन आखिर में उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

कांग्रेस ने की उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी

CM के खिलाफ लड़ेंगे कैप्टन अमरिंदर सिंह

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -