गौतम ने फिर थामा जदयू का दामन
गौतम ने फिर थामा जदयू का दामन
Share:

पटना : राज्य के पूर्व मंत्री गौतम सिंह ने फिर से जदयू का दामन थाम लिया है। इसके पहले उन्होनें जदयू से दूरी बना ली थी। शुक्रवार को सिंह का जदयू में वापसी हो गई है। उन्होंने कहा है कि वे मन से हमेशा ही जदयू के साथ में रहे है, भले ही पार्टी से वे अलग हो गये थे लेकिन उनके मन में पार्टी के प्रति वफादारी रही है।

गौरतलब है कि गौतम सिंह विधानसभा चुनाव से पहले जदयू से अलग हो गये थे। शुक्रवार को जदयू मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने उन्हें सदस्यता दिलाई। प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि सिंह के शामिल होने से पार्टी ओर अधिक मजबूत होगी। सिंह के साथ सगुन सिंह ने भी जदयू का दामन थामा है।

गौतम का यह भी कहना था कि वे पार्टी से दूर नहीं रह सकते थे और इसीलिये उन्होंने अपने घर लौटने का निर्णय लिया है। इधर पार्टी मुख्यालय में मौजूद कार्यकर्ताओं ने सिंह का स्वागत किया।

जदयू ने भी राज्यसभा के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -