ऐसी आंखो वाले लोगो से दोस्ती करना बड़े ही फायदे का सौदा है
ऐसी आंखो वाले लोगो से दोस्ती करना बड़े ही फायदे का सौदा है
Share:

इंसान में कई तरह की उत्सुकता देखी जा सकती है। उनमें से एक उत्सुकता दूसरों के बारे में जानने की है। हर इंसान अपने आस-पास रहने वाले लोगो के बारे में जानने की इच्छा रखता है, उसके राज़ जानने की कोशिश भी करता है। लेकिन इतनी आसानी से किसी के बारे में जान पाना कोई हंसी-खेल नहीं है। वहीं अगर शास्त्र की बात करें, तो यह एक ऐसा माध्यम है, जो आपकी इस समस्या का भी समाधान बड़ी ही आसानी से कर सकता है। अगर आपके मन में भी कुछ इस तरह के सवाल दौड़ रहे हैं, तो यहां पर आज हम आपको आंखो के माध्यम से लोगो के स्वाभाव जानने का एक आसान तरीका बताने जा रहे हैं।

1. जिन लोगों की आंखें नशीली होती है या वह हर समय नशे में दिखाई देता है, तो वह हकीकत में ऐसा नहीं होता है। इनकी आंखे सामान्य से कम खुलती है। इनकी आंखों का रंग काला होता है। ऐसे लोग बहुत शातिर माने जाते हैं। ये लोग अपनी बात मनवाने वाले होते हैं। इनके दिमाग में हमेशा कुछ ना कुछ चलता रहता है। ऐसी आंखों वाले लोग अधिक बोलने वाले और लालची होते हैं।

2. सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिनकी आंख कमल नयन के समान होती है, वे लोग समझदार, पढ़ाई करने वाले, सभी सुख प्राप्त करने वाले और मेहनती होते हैं। इनकी आंखों का रंग गहरा काला या भूरा होता है। इनमें नेतृत्व क्षमता भी होती है। इनसे दोस्ती करना बड़ा ही फलदायक होता है।

3, मृगनयनी आंखों वाले व्यक्ति जीवन में जो चीजें चाहते हैं, उसे हासिल करते हैं। इनकी आंखों का रंग भूरा या नीला होता है। इन्हें हर क्षेत्रों में सफलता मिलती है। ये दयालु होते हैं और मन से थोड़े चंचल होते हैं।

 

भविष्य में आप सरकारी नौकरी के हकदार हैं अथवा नहीं यहां जानें

विवाह रेखा के माध्यम से जानें कैसा होगा आपका वैवाहिक जीवन

फेसबुक के विरोध में उतरा व्हाट्सएप, कहा डिलीट फेसबुक

अगर आ जाए शादी से जुड़ा सपना तो समझ लें कि....

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -