डोनाल्ड ने फिर साधा हिलेरी पर निशाना
डोनाल्ड ने फिर साधा हिलेरी पर निशाना
Share:

वाॅशिंगटन : अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में उम्मीदवारी करने वाले डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अपनी प्रतिद्वंदी हिलेरी क्लिंटन पर निशाना साधा है। उन्होंने हिलेरी क्लिंटन को लेकर यह कहा है कि उनकी विदेशी नीतियों का ही परिणाम अमेरिका को भुगतना पड़ रहा है। गौरतलब है कि डोनाल्ड इसके पहले भी हिलेरी पर निशाना साध चुके है। हिलेरी अमेरिका में बतौर विदेश मंत्री के रूप में कार्य कर चुकी है।

डोनाल्ड ने कहा है कि विदेश मंत्री के रूप में हिलेरी का कार्यकाल नाकामी भरा रहा है और उन्होंने जो विदेश नीति अपनाई थी उस कारण अमेरिक में गरीबी तो बढ़ी ही, देश का विकास भी रूक गया था। डोनाल्ड ने अपने को योग्य उम्मीदवार बताते हुये विजयी बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि वे राष्ट्रपति का चुनाव जीत जाते है तो अमेरिका का बेहतर विकास करेंगे।

डोनाल्ड ने हिलेरी पर भ्रष्टाचार करने का भी आरोप लगाते हुये कहा कि हिलेरी के कारण ही देश पर कर्ज चढ़ गया है। इधर हिलेरी ने यह आरोप लगाया है कि डोनाल्ड अपनी जनसभाओं में असंयमित भाषा का उपयोग कर रहे है। आपको बता दें कि बीते दिनों ही अमेरिका के वर्तमान राष्ट्रपति बराक ओबामा ने हिलेरी के पक्ष में सभा को संबोधित करते हुये डोनाल्ड पर हमला बोला था।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -