दिसंबर के पहले सप्‍ताह से बढ़ सकती है ठंड
दिसंबर के पहले सप्‍ताह से बढ़ सकती है ठंड
Share:

शिमला: देश में हो रहे मौसमी बदलाव के कारण अब ठंड का असर भी दिखने लगा है। जानकारी के अनुसार बता दें कि हिमाचल प्रदेश में एक सप्ताह तक मौसम साफ रहने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 29 नवंबर तक मौसम शुष्क रहेगा। इसके साथ ही बताया जा रहा है कि दिसंबर के पहले सप्ताह में मौसम के करवट लेने की संभावना है। इस दौरान मैदानों में बारिश व पहाड़ों पर बर्फबारी हो सकती है।

पुलिस ने पठानकोट में ट्रेन रोककर हिरासत में लिए 6 कश्मीरी युवक

वहीं बता दें कि प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में शुक्रवार को मौसम साफ रहा है। मौसम के साफ होने से अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। इसके अलावा न्यूनतम तापमान में उतार-चढ़ाव का क्रम जारी है। प्रदेश में सुबह व शाम कड़ाके की ठंड है।

संत राम भद्राचार्य ने कहा- 11 दिसंबर के बाद राम मंदिर निर्माण पर होगा बड़ा फैसला

गौरतलब है कि देश में पिछले दिनों चक्रवात गाजा के आने से भी कई हिस्सों में ठंड का असर देखने को मिला था। वहीं बता दें कि रोहतांग दर्रे पर शुक्रवार को वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है। यहां बता दें कि एक सप्ताह बाद बहाल हुए मार्ग से 22 वाहनों में लोग मनाली से लाहुल पहुंचे। मार्ग पर बर्फ होने के कारण एक तरफा यातायात की व्यवस्था है। इसके अलावा मनाली कुल्लू में फंसे अधिकतर वाहन शुक्रवार को लाहुल रवाना हो गए हैं, जबकि लाहुल में फंसे वाहन शनिवार को मनाली आएंगे।


खबरें और भी 

संविधान दिवस: क्यों, कैसे और कब हुई शुरुआत?

प्रयागराज कुंभ: अब पहचान पत्र होने पर ही संतों को मिलेगा अखाड़ों में प्रवेश

26/11 हमले के बाद अब तक हैं लोगों के जहन में हमले की यादें

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -