माल्या प्रत्यर्पण केस: भारत ने ब्रिटेन को सौंपा जेल का वीडियो
माल्या प्रत्यर्पण केस: भारत ने ब्रिटेन को सौंपा जेल का वीडियो
Share:

नई दिल्ली। विजय माल्या प्रत्यर्पण केस में भारत की ओर से सीबीआई ने भारत की जेल का वीडियो ब्रिटेन को सौंप दिया है। भारत द्वारा ब्रिटेन को यह वीडियो सौपे जाने के बाद अब माल्या को भारत लाने की उम्मीदे बढ़ गयी है। 

2G स्पेक्ट्रम मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए दिया और समय

दरअसल भारत के भगोड़े कारोबारी विजय माल्या पिछले कुछ सालों से ब्रिटेन में छुप कर रह रहा है और भारत सरकार उसे वापस भारत लाने की लगातार कोशिश कर रही है। लेकिन विजय माल्या ने ब्रिटेन की एक कोर्ट में कहा था  कि भारत की जेलों की हालत सही नहीं है और वहां पर जरुरी सुविधा तो दूर बल्कि  रोशनी की व्यवस्था भी नहीं है। 

मुजफ्फरपुर कांड : जेल में ब्रजेश ठाकुर के पास 40 नंबर मिले, बेटा भी हिरासत में

विजय माल्या की इस शिकायत के बाद  ब्रिटेन की कोर्ट ने भारत से सबूत मांगा था। ब्रिटेन की वेस्टमिंस्टर कोर्ट ने सीबीआई से कहा था कि वह जिस जेल में माल्या को रखना चाहती है, उसका एक वीडियो हमें सौंपे। इसके बाद सीबीआई ने ब्रिटेन की इस मांग को स्वीकार करते हुए  मुंबई की ऑर्थर रोड जेल का 8 मिनट का एक वीडियो कोर्ट को सौंप दिया है। 

आपको बता दें कि विजय माल्या की किंगफिशर एयरलाइंस पर 2014 तक विभिन्न भारतरीय बैंकों का 6,963 करोड़ रुपए कर्जा बकाया था। लेकिन माल्या ने लम्बे समय तक कर्ज का भुगतान  नहीं किया और इस कर्ज पर ब्याज के बाद माल्या का  कुल कर्ज 9990 करोड़ रुपए से ज्यादा हो गया है। इस मामले के खुलासे के बाद माल्या 2016 में भारत से भाग गया था। 

ख़बरें और भी 

मणिपुर एनकाउंटर मामला: कल होगी सीबीआई डायरेक्ट की पेशी

मुजफ्फरपुर रेप कांड : सीबीआई जांच तेज, ब्रजेश ठाकुर और मंजू वर्मा के 12 अन्य ठिकानों पर छापेमारी

1984 सिख दंगा : पीड़ितों और CBI की याचिका पर दिल्ली HC ने दिया यह आदेश

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -